5 की हत्या : बहू का किरायेदार से था अफेयर….रिटायर्ड फौजी ससुर ने 5 लोगों को उतार दिया मौत के घाट…..वारदात के बाद खुद ही थाने पहुंचकर कहा- मैंने बहू और 5 लोगों को मार डाला…....

5 की हत्या : बहू का किरायेदार से था अफेयर….रिटायर्ड फौजी ससुर ने 5 लोगों को उतार दिया मौत के घाट…..वारदात के बाद खुद ही थाने पहुंचकर कहा- मैंने बहू और 5 लोगों को मार डाला…....

 

डेस्क :- राजधानी दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम में बहू-किरायेदार पर शक में पांच लोगों का बेरहमी से कत्‍ल कर देने वाले रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल करते हुए अपने सिर पर सवार खूनी सोच को बयां किया। फौजी ने कहा कि बहू, किरायेदार और उसकी पत्‍नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने सोचा कि किरायेदार के बच्‍चे अगर बच गए तो उनकी परवरिश कौन करेगा। इसके बाद उसने दोनों छोटे बच्‍चों को भी मार डाला। 

 

 

पांच कत्‍ल की इस कहानी के सामने आने से गुरुग्राम दहल गया था। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने आधे घंटे के अंदर ही पांचों लोगों के कत्‍ल का अंजाम दिया। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर आत्‍मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने बच्‍चों के कत्‍ल को लेकर अपनी सफाई दी कि उनकी परवरिश के लिए कोई नहीं बचा था इसलिए उनको भी मार डाला। 

 

 

पुलिस के सामने आरोपी रिटायर्ड फौजी राय सिंह द्वारा बताई गई कहानी के मुताबिक इस साल जनवरी में अपनी बहू को किरायेदार कृष्‍णा तिवारी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। वह तभी से दोनों को खत्‍म कर देना चाहता था। लेकिन तब उसने यह कदम नहीं उठाया। अलबत्‍ता उसका शक लगातार जारी रहा। उसे लगता रहा कि दोनों के बीच नाजायज संबंधों का सिलसिला लगातार जारी है। 

 

 

 

बेटे को भेज दिया था खाटू श्‍याम 

 

 

रिटायर्ड फौजी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बकायदा साजिश रची। उसने एक दिन पहले अपने बेटे को खाटू श्‍याम भेज दिया। पुलिस इस पहलू की छानबीन में जुटी है। रात साढ़े 11 बजे के करीब उसने खुरपी और घास काटने वाला चाकू अपने पास रख लिया और घर की सारी लाइटें बंद कर दीं। रात दो बजे के करीब वह बहू के कमरे में पहुंचा। दरवाजा खुलवाया और जैसे ही बहू सामने पड़ी उसने उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। राय सिंह ने बहू पर चाकू से दर्जनों वार किए। इसके बाद उसके मर जाने का इंतजार करता रहा। 

 

 

 

 

रात 2:20 बजे वह सीढ़ियां चढ़कर किरायेदार कृष्‍णा तिवारी के घर पहुंचा। कृष्‍णा ने जैसे ही दरवाजा खोला उसने उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया और मार डाला। 10 मिनट बाद 2:30 बजे उसने कृष्‍णा की पत्‍नी अनामिका के कमरे में जाकर उसकी भी उसी तरह हत्‍या कर दी। कृष्‍णा और अनामिका को मारने के बाद राय सिंह ने उनके दोनों बच्‍चों को भी मार डाला।