डेंगू का कहर: 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की डेंगू से मौत, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग....
Dengue News, 28-year-old female doctor dies of dengue




Dengue News, 28-year-old female doctor dies of dengue
नयाभारत डेस्क। डेंगू की वजह से एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई है। महिला का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। यूपी के नोएडा में सेक्टर-122 में रहने वाली 28 वर्षीय होमियोपैथी की डॉक्टर अक्षिता सिंह को तेज बुखार हुआ। होमियोपैथी की डॉक्टर को तेज बुखार के चलते परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। डेंगू की संभावना के चलते रक्त के नमूने की जांच की गई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। डॉक्टर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। आखिरकार डेंगू से लड़ते हुए महिला डॉक्टर की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। इस साल डेंगू से होने वाली जिले में यह पहली मौत है। देर शाम महिला डॉक्टर की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी मौत की वजह डेंगू होना मान लिया है। हालत बिगड़ने पर उनको सेक्टर-29 के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इस साल प्रदेश में सबसे अधिक डेंगू के मरीज गौतमबुद्धनगर में मिले हैं। महिला होम्योपैथी डॉक्टर की मौत के बाद मलेरिया विभाग के अधिकारी सेक्टर-122 में पहुंचे।
लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया और सेक्टर में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। आरडब्ल्यूए की एक निगरानी समिति बनाकर डेंगू संदिग्ध मरीजों की सूचना देने के लिए मलेरिया विभाग ने कहा है। जनवरी से अब तक शहर में 5500 लोगों की एलाइजा जांच होने के बाद इतने डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। हर रोज डेंगू मरीज शहर में मिल रहे हैं। मलेरिया विभाग ने लार्वा मिलने पर अलग-अलग संस्थानों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है।
अभी तक जिले में डेंगू के 400 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और फिलहाल 150 के आसपास एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ ने डेंगू से बचाव के लिए आसपास सफाई रखने और मच्छर नहीं पनपने देने का ख्याल रखने की अपील की है। वहीं सीएमओ ने जानकारी दी कि अभी तक जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही करने पर 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।