5 जवान शहीद : अचानक आए सैलाब में फंसा टैंक, JCO समेत 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बोले...…

लद्दाख में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा दौलत बेग ओल्डी इलाके में हुआ। नदी पार करते समय एक टैंक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं।

5 जवान शहीद : अचानक आए सैलाब में फंसा टैंक, JCO समेत 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बोले...…
5 जवान शहीद : अचानक आए सैलाब में फंसा टैंक, JCO समेत 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बोले...…

लद्दाख। लद्दाख में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा दौलत बेग ओल्डी इलाके में हुआ। नदी पार करते समय एक टैंक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। इधर 5 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताया है। 

विष्णुदेव साय ने जवानों की शहादत पर सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा कि, लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे में सेना के 5 जवानों की शहादत की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ है। ॐ शांति।

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घनाग्रस्‍त टैंक टी-72 है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि ये टैंक प्रशिक्षण मिशन पर था, इस दौरान एक नदी पार करने के दौरान ये हादसा हो गया है। यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई  लेह में सेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने एक बयान में कहा, “28 जून, 2024 की रात एक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के बाद, पूर्वी लद्दाख के सासेर ब्रांगसा के पास श्योक नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण सेना का एक टैंक फंस गया। 

बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव और अधिक जल स्तर के कारण बचाव अभियान सफल नहीं हो सका और टैंक के चालक दल के सदस्यों की जान चली गई। भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में अभियानगत तैनाती के दौरान पांच बहादुर जवानों की मौत की घटना पर खेद व्यक्त करती है।”