Employees New Rule : कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, नवीन नियम लागू, 1 अप्रैल से होंगे प्रभावी….
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उनके लिए महत्वपूर्ण नियम तय किए गए हैं। 1 अप्रैल से यह नियम प्रभावी होंगे। वहीं कर्मचारियों को इसका पालन करना अनिवार्य होगा वरना उनके वेतन में कटौती की जाएगी।




Employees New Rule : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उनके लिए नवीन नियम तय किए गए हैं। 1 अप्रैल से नियम प्रभावी होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत 1 अप्रैल से सभी को इस नियम को मान्य करना होगा अन्यथा उनके वेतन काटे जाएंगे।(6th-7th pay Commission)
नियम तय, आदेश जारी
झारखंड स्वास्थ्य विभाग में अगर अब कोई बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाता है तो उनके वेतन में कटौती की जाएगी। इस संबंध में आदेश का पत्र स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी अस्पताल के अधीक्षक को भेजा गया है। 1 अप्रैल से बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। वही 1 अप्रैल से अस्पताल के सभी डॉक्टर नर्स और अन्य कर्मचारी को बायोमेट्रिक सिस्टम में हाजिरी बनानी होगी। डॉक्टर की हाजिरी की निगरानी एनएमसी द्वारा की जाएगी।(Employees New Rule )
1 अप्रैल से प्रभावी होंगे नियम
इसके साथ ही अस्पताल परिसर में खराब हुए बायोमेट्रिक सिस्टम को सही कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल से बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जाएगी।
इससे पहले झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विभागों में बायोमेट्रिक सिस्टम को अनिवार्य किया गया था। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए थे।1 अप्रैल से यह नियम प्रभावी होने वाले हैं। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक सिस्टम को लागू किया गया था। जहां कई कर्मचारियों द्वारा हाजिरी नहीं बनाने पर उनके वेतन को रोक दिया गया था। अब इसे पूर्ण रूप से अनिवार्य किया जा रहा है।((6th-7th pay Commission))
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि अप्रैल 1 अप्रैल से सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगानी होगी। डॉक्टर की हाजिरी की निगरानी एनएमसी करेंगे। वही नर्स और अन्य कर्मचारी की बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी का सत्यापन किया जाएगा।(।(Employees New Rule ))