17 लोगों की दर्दनाक मौत: देर रात एक और भीषण हादसा... राजनीतिक कार्यक्रम से लौट रहीं तीन बसों को ट्रक ने मारी टक्कर... 61 घायल... CM ने जताया शोक... 10 लाख मुआवजे का ऐलान.....
17 people died, Road Accident, Truck collided with three buses returning from political program, 61 injured, CM expressed grief




17 people died, Road Accident, Truck collided with three buses returning from political program, 61 injured, CM expressed grief
भोपाल : मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में सड़क के किनारे खड़ी 3 बसों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा टायर फटने से हुआ। बसें गृह मंत्री अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों को ले जा रही थी। 17 लोगों की मृत्यु हो गई, 61 घायल है। घायलों का इलाज जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीधी जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले में हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की सीधी जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना को ह्रदय विदारक बताया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान सीधी जिले में हुई दुर्घटना की खबर मिलते ही अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल घटना स्थल पहुंचने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुर्घटना ह्रदय विदारक है। दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घायलों का नि:शुल्क उपचार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रात सीधी जिले में हुई दुर्घटना में खड़ी हुई बसों से ट्रक द्वारा टकराने से हुई जन हानि और रेस्क्यू प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से विवरण जाना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा जन-प्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्थानीय नागरिकों से दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की।
पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सांसद रीति पाठक और जन-प्रतिनिधि घटना स्थल और अस्पताल पहुंच कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके सहयोग के लिए सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात रीवा में अस्पताल जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री घायलों के परिजनों से भी मिले। प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।