राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम कटंगी में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन




राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय गुरुवार को राजनांदगांव जिले के छुईखदान ब्लाक अंतर्गत ग्राम कटंगी में आयोजित विभिन्न विकास निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद ने पचरी निर्माण का भूमिपूजन किया। सांसद ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह , भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि राकेश ताम्रकार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार, पूर्व मंडी अध्यक्ष जीवन दास रात्रे, भाजपा के मंडल महामंत्री दुजे वर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष केशव साहू, सरपंच, पंचगण, अन्य पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।