थाना पण्डरिया पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलो में लगातार 02 दिन से सक्रिय दबिश   08 वर्ष पुराना वारण्टी को पण्डरिया पुलिस ने खेज कर किया गिरफ्तार 

थाना पण्डरिया पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलो में लगातार 02 दिन से सक्रिय दबिश      08 वर्ष पुराना वारण्टी को पण्डरिया पुलिस ने खेज कर किया गिरफ्तार 

 

कवर्धा- पंडरिया,पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ0 लाल उमेंद के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनिषा सिंह, पुलिस अनुविभागीय पण्डरिया नरेन्द्र वेंताल के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी पण्डरिया मुकेश यादव के नेतृत्व में थाना पण्डरिया क्षेत्रातर्गंत पूर्व वर्षो में किये अपराध के स्थायी वारंटी को उसके सकुनत में थाना पण्डरिया से 04 टीम बना कर विगत 02 दिनो से लगातार प्रभावशाली दबिश देते हुए छापामार कार्यवाही कर स्थायी वारंटी 1.शंकर गोंड पिता नीला गांड उम्र 25 साल साकिन डांडियापारा वार्ड नं0 11 बीके बहरा बडा काशीबहरा थाना कीमखोज जिला महासमुंद, 2.रमेश यादव पिता रामधुन यादव उम्र 45 साल साकिन नवापारा पण्डरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को पण्डरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया व 3.महान गंगा बाई पति दयलू सिंह ठाकुर उम्र 50 साल साकिन बांधा पारा पंडरिया,4. प्रेम सिंह नगरूराम धोबी उम्र 50 साल साकिन बिजहूटोला थाना पण्डरिया का पता उठाने पर फौत होने से पंडरिया पुलिस द्वारा फौती प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाकर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस की इस ताबडतोड कार्यवाही से स्थायी वारंटीयो व अन्य आपराधियो में भय का माहौल पैदा कर दिया है और कुछ स्थायी वारंटी अपने सकुनत छोड अंडरग्राऊंड हो गये है, किन्तु पुण्डरिया पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।