शहनाज गिल के गॉर्जियस लुक ने मचाया बवाल: पहली बार इतने बोल्ड अवतार में आईं नजर.... एक बार में नहीं होगा यकीन.... हाथों में सफेद फूल.... चेहरे पर ग्लो.... पंजाब की कैटरीना कैफ का ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी रह जाएंगे दंग.....

शहनाज गिल के गॉर्जियस लुक ने मचाया बवाल: पहली बार इतने बोल्ड अवतार में आईं नजर.... एक बार में नहीं होगा यकीन.... हाथों में सफेद फूल.... चेहरे पर ग्लो.... पंजाब की कैटरीना कैफ का ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी रह जाएंगे दंग.....

डेस्क। बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं अभिनेत्री और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल इन दिनों अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन अपने बदले अंदाज की नई-नई फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोशूट को शेयर कर आग लगा दी है। शहनाज गिल ने फोटोज में वनपीस कैरी किया है जिससे वो अपने फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

 

 


कुछ दिनों पहले उनके फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। जिसमें वो बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साथ फोटोशूट करती दिखाई दी थीं। शहनाज गिल की लेटेस्ट फोटोशूट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें शहनाज बेहद ही ग्लैमरस लुक में नज़र आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरत वन पीस कैरी किया हुआ है।

 

 

 नई फोटोज में शहनाज ने फ्रिजी हेयर्स के साथ न्यूड मेकअप को कैरी किया हुआ है। शहनाज ने अपने इस पोस्ट में 6 फोटोज का बंच शेयर किया है। हर एक फोटो में शहनाज अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। फोटोज को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अगर आप सही तरीके से देखें तो आप देख सकते हैं कि पूरी दुनिया एक बगीचा है।’ शहनाज गिल की ये सभी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 


वर्क फ्रंट की बात करें तो पंजाबी सिंगर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म का नाम ‘हौसला रख’ है। शहनाज गिल बिग बॉस सीजन 13 में दिखाई दी थीं। बिग बॉस सीजन 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की केमेस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था।