सबसे महंगा आलू: 50 हजार रुपए किलो बिकता है ये आलू, जानिए कहां होती है खेती और क्या है खासियत....

World Most Expensive Potato, Le Bonnotte potato: दुनिया में आलू की एक ऐसी वैरायटी है, जिसके एक किलो की कीमत 50 हजार के करीब है। रेतीली मिट्टी पर इसकी खेती होती है। इसकी खेती सिर्फ 50 वर्ग मीटर के जमीन पर ही की जाती है। Le Bonnotte नाम के इस आलू की खेती फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier में होती है। समुद्री शैवाल इसके खाद के तौर पर काम करते हैं। इस आलू का स्वाद नमकीन होता है।

सबसे महंगा आलू: 50 हजार रुपए किलो बिकता है ये आलू, जानिए कहां होती है खेती और क्या है खासियत....
सबसे महंगा आलू: 50 हजार रुपए किलो बिकता है ये आलू, जानिए कहां होती है खेती और क्या है खासियत....

World Most Expensive Potato

 

Le Bonnotte potato: दुनिया में आलू की एक ऐसी वैरायटी है, जिसके एक किलो की कीमत 50 हजार के करीब है। रेतीली मिट्टी पर इसकी खेती होती है। इसकी खेती सिर्फ 50 वर्ग मीटर के जमीन पर ही की जाती है। Le Bonnotte नाम के इस आलू की खेती फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier में होती है। समुद्री शैवाल इसके खाद के तौर पर काम करते हैं। इस आलू का स्वाद नमकीन होता है।

 

इसका उपयोग प्यूरी, सलाद, सूप और क्रीम की तैयारी के लिए किया जा सकता है। साथ ही कई बीमारियों के खिलाफ इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक किलो Le Bonnotte की कीमत 690 USD यानी 56,020 किलो है। एक वेबसाइट पर 500 ग्राम आलू की कीमत 300 USD यानी 24 हजार रुपये है। प्रति किलोग्राम इसकी औसत कीमत 500 यूरो यानी करीब 44282 रुपए प्रति किलो है। 

 

कीमत ऊपर नीचे होती रहती है। एक रिपोर्ट में इसे दुनिया की पांच सबसे महंगी सब्जियों में शामिल किया गया है। इस आलू को दुर्लभ प्रजाति के श्रेणी में रखा जाता है। Le Bonnotte को प्रत्येक वर्ष केवल 10 दिनों के लिए ही पाया जाता है। इसकी खेती के लिए बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। ला बोनोटे आलू के रोपण के तीन महीने बाद इसकी खुदाई कर इसे निकाला जाता है। फरवरी में इसकी बुवाई और मई में इसकी खुदाई की जाती है।