World Dirtiest Man: दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, बिना साबुन-पानी काट दिए 67 साल, दशकों से एक भी दिन नहीं नहाया था शख्स, अरसे बाद नहाया तो गंवा दी जान, सड़ा गोश्त खाना और 'कब्र' में रहना, ऐसे जीता था...
World's dirtiest man dies, Amou Haji death shortly after taking first bath in decades, Iran dirty man Amou Haji die after bathing: दुनियाभर के 'सबसे गंदे आदमी' के नाम से पहचाने जाने वाले ईरान के 94 साल के अमौ हाजी की आखिरकार मौत हो गई है। अमौ हाजी लगभग 67 सालों से नहीं नहाए थे। ईरान के देजगाह गांव में आखिरी सांस ली। हाजी अकेले रहते थे और बीमार पड़ने के डर से सालों से नहीं नहाए थे। कुछ महीने पहले उसके गांव के लोगों ने उसे जबरदस्ती नहलाया था। दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद दम तोड़ गया।




World's dirtiest man dies, Amou Haji death shortly after taking first bath in decades
Iran dirty man Amou Haji die after bathing: दुनियाभर के 'सबसे गंदे आदमी' के नाम से पहचाने जाने वाले ईरान के 94 साल के अमौ हाजी की आखिरकार मौत हो गई है। अमौ हाजी लगभग 67 सालों से नहीं नहाए थे। ईरान के देजगाह गांव में आखिरी सांस ली। हाजी अकेले रहते थे और बीमार पड़ने के डर से सालों से नहीं नहाए थे। कुछ महीने पहले उसके गांव के लोगों ने उसे जबरदस्ती नहलाया था। दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद दम तोड़ गया।
अमो पानी और साबुन को हाथ भी नहीं लगाना चाहता था। उसे डर था कि अगर वह पानी या साबुन का इस्तेमाल करेगा तो बीमार हो जाएगा। अमो ने बताया था कि उसे खाने में पोरक्यूपाइन पसंद है। साथ ही उसने बताया था कि वह पत्थरों की झोपड़ी या एक कब्र जैसे गड्ढे में रहता है। पड़ोसियों ने ही हाजी के रहने के लिए पत्थरों से एक आशियाना बना दिया था। अमो हाजी को सिगरेट पीने का भी शौक था। अमो हाजी की कई ऐसे फोटो भी वायरल हो चुकी हैं, जिनमें वह कई सारी सिगरेट एक साथ पीता हुआ नजर आ रहा है।
इसका एक कारण यह भी है कि सिर्फ एक सिगरेट से हाजी को कुछ असर नहीं लगता था, जिसकी वजह से वह कई सारी सिगरेट एक साथ पीता था। हाजी को गंदे रहने की ऐसी आदत बन गई थी कि अगर कोई उसे कोई नहाने के लिए कहता या पीने का साफ पानी देता तो वह दुखी हो जाता था। अमो हाजी के ऐसे रहने की वजह क्या थी? हाजी ने बताया था कि उसके जीवन के शुरुआती दौर में उसे कुछ ऐसे सदमे पहुंचे जिसका उस पर भारी असर हुआ और फिर जीवनभर अमो ऐसा ही रहा।
सालों से न नहाने की वजह से अमो हाजी की त्वचा पर पूरी तरह मैल चढ़ गया था। आमतौर पर खाने में भी अमो हाजी सड़ा हुआ गोश्त और पुराने ऑयल कैन से गंदा पानी पीता था। कुछ समय पहले ही बड़ी मुश्किल से अमो को नहलाया गया, जिसका काफी ज्यादा उसकी सेहत पर पड़ा।