ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भदादा बाग में पंजाबी गली महिला मंडल द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए महिला मंडल की सदस्य पूर्व पार्षदा निशा जैन ने बताया कि, उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी इन्द्रा बहन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही नारी सशक्तिकरण संभव है। एक नारी ही घर - परिवार में संस्कारों की जननी होती है जो एक नहीं, दो कुल को तारती है। ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने राजयोग की अनुभूति कराई, ब्रह्माकुमारी अनिता बहन द्वारा " तनाव मुक्त जीवन कैसे जीयें " इसकी कला के बारे में बताया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला मंडल की सभी सदस्याओं द्वारा ब्रम्हाकुमारी इन्द्रा, अनिता, मनीषा, रेखा, आशा का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण करके स्वागत अभिनन्दन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 80 महिलाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कृष्णा शर्मा, शीला जोशी, मोहिनी माली, पुष्पा जोशी, रुचिका जैन, भूमिला जैन, एकता उपाध्याय, दीपा सोनी, मीनाक्षी, प्रतिभा, संतोष, लाड देवी सोमाणी, बिज्जू विजयवर्गीय, नर्मदा सोमाणी, शीलू असावा, रीनू विजयवर्गीय, कोमल चावला, विद्या सिंधी सहित कई महिलाएँ उपस्थित रही। 
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी मनीषा द्वारा किया गया एवं अन्त मे आशा बहन द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।