एमएलवी में रंग बरसे 2022 कार्यक्रम अयोजित

एमएलवी में रंग बरसे 2022 कार्यक्रम अयोजित

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा के एसएफडी प्रकल्प  द्वारा माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को रंग बरसे 2022 का कार्यकर्म रखा गया। जिसमें होली से पूर्व महाविद्यालय में कार्यकर्ताओ का स्नेह मिलन व होली महोत्सव रखा गया। महानगर एसएफडी प्रमुख गौरव शाह ने बताया कि, प्राध्यापकों का गुलाल का टिका लगाकर होली की शुभकामनाये दी गए। कॉलेज के सभी छात्रों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सह नगर मंत्री अभिषेक जोशी, उषा चौहान, अभिषेक उपाध्याय, इकाई अध्यक्ष धवल शर्मा, ऋषि शर्मा, प्रदीप चन्नेल, काजल, आलोक शर्मा, अमर कुशवाह, विशाल सेन, भावना शाहू, गुनगुन पारीक, अंकित दांगी, अमन डिडवानिया, करन, अजय छापरवाल सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।