इस वर्ष 2022 में रंगारंग होगा चेटीचण्ड महोत्सव

इस वर्ष 2022 में रंगारंग होगा चेटीचण्ड महोत्सव

भीलवाड़ा। शहर में सिन्धी समाजजनों द्वारा अपने इष्टदेव भगवान झूलेलाल के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में मनाया जाने वाला चेटीचण्ड महोत्सव इस बार रंगारंग होगा। सिन्धी समाज के प्रवक्ता मूलचन्द बहरवानी ने बताया कि, चेटीचण्ड महापर्व के आयोजन को लेकर सिन्धी समाज के प्रबुद्धजन आज यहां नाथद्वारा सराय झूलेलाल मंदिर में एकत्रित हुए। झूलेलाल मित्र मण्डल के अध्यक्ष हीरा लाल गुरनानी के अनुसार, प्रति वर्ष की भांति महापर्व के दौरान भजन-कीर्तन, ज्योति प्रज्ज्वलन, बहिराणा साहिब की स्थापना, छेज, पुष्प-वर्षा, जनेऊ-मुंडन सहित अनेक आयोजन होंगे। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी हेमनदास भोजवानी उस्ताद ने महापर्व आयोजन को लेकर विभिन्न जानकारियां दीं। युवा समाजसेवी हरीश मानवानी ने महापर्व से पूर्व शुक्रवार 1 अप्रैल को चेटीचण्ड के उपलक्ष में निकाली जाने वाली विशाल वाहन रैली को लेकर अपने विचार प्रकट किए। समाजजनों द्वारा महापर्व के पूर्व दिवस कोनोंबापूनगर सिंधु धाम से निकलने वाली रैली सहित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सिन्धुसेना के किशोर लखवानी ने भी शोभायात्रा के दौरान अखाड़ा पेश करने की पेशकश की गई। दादा गोविन्द राम, भगत मंघाराम,  कैलाश कृपलानी, जयराम गुरनानी, वीरूमल पुरसानी, महिला पार्षद इंदु बंसल, आसनदास लिमानी, दौलत सामतानी उस्ताद, पप्पू भगत, परमानन्द गुरनानी, सुरेश लोंगवानी, जितेंद्र मोटवानी सहित कई समाजसेवियों ने अपने विचार प्रकट किए। चेटीचण्ड महापर्व के दौरान वाहन रैली, भजन-संगत, ध्वजारोहण, शोभायात्रा, मुंडन व जनेऊ संस्कार, छेज व विभिन्न अनुष्ठानों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान चन्दन महाराज, गुलशन विधानी, हरीश राजवानी, जितेंद्र रंगलानी, जितेंद्र मोटवानी, आशीष चंदवानी, राजकुमार टहलानी, परमानंद तनवानी, आसन जाजानी, दिलीप रावानी सहित कई समाजजन मौजूद थे।