EXCLUSIVE VIDEO बचपन का प्यार वाले सहदेव ICU में: सहदेव के परिजनों से बॉलीवुड सिंगर ‘बादशाह’ ने की दूरभाष पर चर्चा…बादशाह बोले - ‘हर वक़्त आपके लिए हूँ मौजूद’….सहदेव का जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी…देखे विडियो…….




.......
नया भारत डेस्क : सहदेव के परिजनों से बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने की दूरभाष पर चर्चा सहदेव का जाना हाल-चाल, कहा कोई भी जरूरत हो तो हर वक़्त आपके लिए मौजूद हूं । बादशाह ने सहदेव के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ ।ञात हो कि बादशाह के साथ ही सहदेव ने मुम्बई जाकर बच्चपन का प्यार गाने का वीडियो किया था सूट ।
बादशाह ने बात करके दिया मदद का भरोसा
रैपर बादशाह को भी घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो के सड़क हादसे में घायल होने पर जताया दुख कलेक्टर विनीत नंदनवार से ली पूरी जानकारी बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ 'बचपन का प्यार' गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। अभी ICU में ऑब्ज़र्वेशन के लिये रखा गया है ।उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया ।
सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।
बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था इस इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं। सुकमा में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर भी कर दिया गया है। जगदलपुर के कलेक्टर रजत बंसल और डॉक्टरों को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि जल्द ही इसे उपचार मिल सके।
देखे विडियो