VIDEO bachpan ka pyar boy road accident बसपन का प्यार वाला सहदेव ख़तरे से बाहर: Sahdev की सेहत में आया सुधार….बेहतर इलाज के लिए रायपुर किया जाएगा रेफर…सिर में 8 टांके, खून का थक्का जमा , बादशाह की टीम भी पहुंचेगी….बादशाह ने ट्वीट कर कही ये बात….देखे विडियो…..




........
नया भारत डेस्क : bachpan ka pyar boy road accidentसहदेव के परिजनों से बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने की दूरभाष पर चर्चा सहदेव का जाना हाल-चाल, कहा कोई भी जरूरत हो तो हर वक़्त आपके लिए मौजूद हूं । बादशाह ने सहदेव के जल्द ठीक होने की मांगी थी दुआ ।
सहदेव मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसका जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज चल रहा है। सहदेव अभी ICU में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सहदेव अभी होश में है। परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है। इधर मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव के स्वास्थ्य का अपडेट परिजनों से ले रहे हैं।
सहदेव के करीबी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि, एक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक बादशाह ने 6 से 7 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परेशानी या जरूरत हो तो सीधे परिजन उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएं, उनकी टीम पूरी मदद करेगी। साथ ही बादशाह की एक टीम भी सहदेव से मुलाकात करने के लिए पहुंचेगी।
परिजनों ने बताया कि, जगदलपुर डिमरामपाल अस्पताल में इलाज अच्छा हो रहा है। डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ लगातार पहुंच कर सहदेव की स्थित देख रहे हैं, लेकिन खून का थक्का जमने से रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। कुछ ही घंटे में सहदेव को रायपुर रेफर किया जाएगा। ताकि और बेहतर उपचार हो सके। हालांकि रायपुर के किस अस्पताल में लेकर जाएंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो के सड़क हादसे में घायल होने पर जताया दुख कलेक्टर विनीत नंदनवार से ली पूरी जानकारी बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश