VIDEO एंकर अरेस्ट: राहुल गांधी फेक न्यूज केस में एंकर को पकड़ने दिल्ली पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…CG और UP पुलिस में छीनाझपटी…फिर जो हुआ…देखे विडियो….

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज दिखाने के मामले में जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची रायपुर और गाजियाबाद पुलिस के बीच विवाद की खबर सामने आ रही है। VIDEO Anchor Arrest: Chhattisgarh Police reaches Delhi to nab anchor in Rahul Gandhi fake news case

VIDEO एंकर अरेस्ट: राहुल गांधी फेक न्यूज केस में एंकर को पकड़ने दिल्ली पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…CG और UP पुलिस में छीनाझपटी…फिर जो हुआ…देखे विडियो….
VIDEO एंकर अरेस्ट: राहुल गांधी फेक न्यूज केस में एंकर को पकड़ने दिल्ली पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…CG और UP पुलिस में छीनाझपटी…फिर जो हुआ…देखे विडियो….

VIDEO Anchor Arrest: Chhattisgarh Police reaches Delhi to nab anchor in Rahul Gandhi fake news case

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज दिखाने के मामले में जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची रायपुर और गाजियाबाद पुलिस के बीच विवाद की खबर सामने आ रही है। एंकर रोहित ने ट्वीट कर गाजियाबाद पुलिस को मदद मांगी, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस पहुंची और छत्तीसगढ़ पुलिस को रोकने लगी। हालांकि, इस बीच नोएडा पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआत छत्तीसगढ़ पुलिस से हुई जो तड़के 5.30 रोहित के इंदिरापुरम स्थित घर के बाहर पहुंच गई। दरवाजे पर पुलिस देख रोहित ने ट्वीट कर UP पुलिस से मदद मांगी। गाजियाबाद पुलिस ने उनके ट्वीट का जवाब ट्वीट से दिया कि वे मदद के लिए जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं।(Chhattisgarh Police reaches Delhi to nab anchor in Rahul Gandhi fake news case)

देखे विडियो

 

रायपुर पुलिस ने भी एंकर को इन्फॉर्म किया, वो भी ट्वीट के जरिए। कहा कि जांच में सहयोग करें।

इस बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम की पुलिस भी रोहित के घर पहुंच गई। वहां रोहित की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और इंदिरापुरम पुलिस के बीच खींचतान चल ही रही थी कि नोएडा पुलिस की एंट्री हुई। नोएडा पुलिस ने कहा कि उनके यहां रोहित के खिलाफ केस दर्ज है, और वह रायपुर पुलिस के सामने रोहित को गिरफ्तार कर ले गई।(Chhattisgarh Police reaches Delhi to nab anchor in Rahul Gandhi fake news case)

मंगलवार सुबह 5:30 बजे रायपुर पुलिस एंकर रोहित को गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पहुंची। रोहित गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं। रोहित ने 6:16 बजे ट्वीट कर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ASP गाजियाबाद और ADG जोन लखनऊ से मदद मांगी। इसका जवाब रायपुर पुलिस ने ट्वीट पर ही देते हुए कहा कि वे पुलिस को सहयोग दें और अपना पक्ष कोर्ट में रखें। इस बीच गाजियाबाद पुलिस ने भी ट्वीट कर रोहित से कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और वह जरूरी कार्रवाई कर रही है। करीब साढ़े छह बजे इंदिरापुरम पुलिस रोहित के घर के बाहर पहुंच गई।

बिना UP पुलिस की इजाजत के गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और गाजियाबाद पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। तभी 7:15 बजे अचानक नोएडा पुलिस ने एंट्री ली और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस का तर्क है कि उनके यहां एंकर रोहित के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। हालांकि, केस कब दर्ज किया गया था, इसका जवाब अफसरों ने नहीं दिया है। इंदिरापुरम के सीओ अभय मिश्रा ने रोहित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 

रोहित रंजन ने ट्वीट किया, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने री-ट्वीट कर जवाब दिया। - Dainik Bhaskar

रोहित रंजन ने ट्वीट किया, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने री-ट्वीट कर जवाब दिया।

रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट किया, "बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन सही है।" रोहित ने यह ट्वीट UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ASP गाजियाबाद और ADG जोन लखनऊ को टैग भी किया है।

रोहित रंजन के ट्वीट पर दिल्ली BJP के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, "प्लीज हेल्प शलभमणि त्रिपाठी जी।" शलभमणि त्रिपाठी ने बग्गा के इस टवीट के जवाब में लिखा है, "जी।"

छत्तीसगढ़ पुलिस बोली- सूचित करने का कोई नियम नहीं
एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा, "सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित किया गया है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। उन्हें वास्तव में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए।" (Chhattisgarh Police reaches Delhi to nab anchor in Rahul Gandhi fake news case)