कर्मचारीयों के लिए Good News, मिलेगा नए वेतनमान का लाभ, कैबिनेट ने दी मंजूरी, एरियर्स का होगा भुगतान….

राज्य के हजारों कर्मचारी सहित शिक्षकों को बड़ा लाभ दिया जाएगा। दरअसल उन्हें नए वेतनमान का लाभ देने कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

कर्मचारीयों के लिए Good News, मिलेगा नए वेतनमान का लाभ, कैबिनेट ने दी मंजूरी, एरियर्स का होगा भुगतान….
कर्मचारीयों के लिए Good News, मिलेगा नए वेतनमान का लाभ, कैबिनेट ने दी मंजूरी, एरियर्स का होगा भुगतान….

7th pay commission good news for employees 

राज्य के विश्वविद्यालय और कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी सहित सेवानिवृत शिक्षकेतर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई है। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसपर वित्त विभाग की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। अब 1 जनवरी 2016 से कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।(Employees 7th Pay Scale )

 

कर्मचारियों को सातवें वेतनमान 2016 से मिलने के साथ ही उनकी बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा। इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। 6 साल के एरियर का भुगतान कर्मचारियों को किस तरह किया जाएगा। फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं बन पाया है। हालांकि झारखंड कैबिनेट में विश्वविद्यालय कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही उनके वेतन में 20% की वृद्धि तय मानी जा रही है।(Employees 7th Pay Scale )

 

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट के इस फैसले के बाद झांसी विश्वविद्यालय सहित विनोबा भावे विश्वविद्यालय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय सहित कोल्हान, सिद्धू कानू मुर्मू सहित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अलावा सभी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा 1200 रिटायर कर्मचारी भी इस लाभ के पात्र होंगे।(Employees 7th Pay Scale)