Oscars के मंच पर लड़ाई VIDEO: मशहूर एक्टर ने कॉमेडियन को मारा जोरदार का मुक्का.... पत्नी पर जोक मारा तो भड़के एक्टर ने होस्ट को मारा मुक्का.... मुक्का मारना पड़ेगा महंगा?... वापस लिया जा सकता है ऑस्कर.... देखें VIDEO....

Oscars 2022 Jada Pinkett Smith Will Smith Chris Rock VIDEO actor punched comedian vigorously Oscars wife mocked host punched stage

Oscars के मंच पर लड़ाई VIDEO: मशहूर एक्टर ने कॉमेडियन को मारा जोरदार का मुक्का.... पत्नी पर जोक मारा तो भड़के एक्टर ने होस्ट को मारा मुक्का.... मुक्का मारना पड़ेगा महंगा?... वापस लिया जा सकता है ऑस्कर.... देखें VIDEO....

..

Oscars 2022: जैडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) का मजाक उड़ाए जाने पर विल स्मिथ (Will Smith) ने कॉमेडियन क्रिस रॉक (chris rock) को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी के बालों के बारे में कमेंट किया था, जिसपर विल स्मिथ को गुस्सा आ गया। वह खड़े होकर मंच पर गए और Oscars 2022 में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को मुक्का मार दिया। क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) का मजाक उड़ाया था। 

 

उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए कहा था कि G.I. Jane 2 का इंतजार जेडा नहीं कर सकतीं। क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था। जबकि जेडा ने Alopecia नाम की गंजेपन की बीमारी की वजह से हटवाए हैं। पत्नी का यूं मजाक बनना विल को पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में क्रिस को मुक्का मारकर अपनी नाराजगी भी जता दी। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के लिये आज दिन काफी अहम रहा। 2022 में आखिरकार वो अपनी झोली में ऑस्कर लेने में सफल रहे। जैसे ही एक्टर को ऑस्कर मिला उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। 

 

पर खुशी के इस जश्न में विल स्मिथ ने हैरान करने वाला काम कर दिया। हुआ ये कि इवेंट के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक बना दिया। अब सरेआम अपनी वाइफ का मजाक बनता देख स्मिथ को गुस्सा आना जायज था। बस फिर क्या था गुस्से में आग बबूला होकर उन्होंने क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। बतौर हॉलीवुड एक्टर उनसे ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी। पर वो कहते हैं ना कि गुस्से में इंसान क्या कर जाये कुछ पता नहीं होता है। वहीं अब एक्टर का ये रवैया उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। विल स्मिथ को उनका ऑस्कर वापस देना पड़ सकता है।

 

इवेंट में मौजूद तमाम सेलिब्रिटी और दर्शक भौचक्के रह गए। किसी को भी विल स्मिथ से ऐसा करने की उम्मीद नहीं थी। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हुई ये घटना अब हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना ने ना सिर्फ हॉलीवुड, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी हैरानी में डाल दिया है। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से लेकर सोफी चौधरी (Sophie Choudry) तक, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

नीतू कपूर ने ऑस्कर अवॉर्ड में विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारे जाने पर चुटकी ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए ऐसे लोगों पर तंज किया है, जो यह कहते हैं कि महिलाएं अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। क्योंकि, विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को इसलिए थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उन्होंने अभिनेता की पत्नी के बालों को लेकर उनका मजाक बनाया था। पोस्ट शेयर करते हुए नीतू कपूर लिखती हैं – ‘और वो कहते हैं कि महिलाएं अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पातीं।’

 

वरुण धवन ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। वरुण ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘वाह, यह उम्मीद नहीं थी।’ सिंगर सोफी चौधरी लिखती हैं- ‘हिंसा कभी भी रास्ता नहीं है लेकिन किसी की मेडिकल कंडीशन का मजाक उड़ाना कभी भी स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। यह मेरे पसंदीदा स्टार के शानदार परफॉर्मेंस के लिए उनके करियर के लिए सबसे जरूरी पल था। उम्मीद है उन्हें इस घटना के बजाय उनके शानदार काम के लिए याद किया जाएगा।’