354 जॉब: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में आई बंपर भर्ती.... 354 पदों पर होगी भर्ती.... जल्दी करें आवेदन.... नौकरी चाहिए तो जरूर पढ़ें.....




...
डेस्क। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने दी बड़ी खुशखबरी दी है। बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (BRO) ने 354 वाहन मैकेनिक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, मल्टी स्किल्ड वर्कर, व्हीकल मैकेनिक आदि के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, व्हीकल मैकेनिक के 293 पद रिक्त हैं। 45 पद एमटीएस के लिए और 16 पद ड्राइवर के लिए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने व्हीकल मैकेनिकल और मल्टी स्किल्ड वर्कर समेत 354 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। जिसमें व्हीकल मैकेनिकल के सर्वाधिक 293 पदों पर, मल्टी स्किल्ड वर्कर पेंटर के 33 पदों पर, ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के 16 पदों पर और मल्टी स्किल्ड मेस वेटर के 12 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने की तारीख अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है।
बीआरओ के मैकेनिकल व अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद लॉगइन करके ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा निर्देशों को देख सकते हैं। वेतन डीए, एचआरए, परिवहन भत्ता और अन्य भत्ते भारत सरकार के लागू नियमों के अनुसार दिया जाएगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिए गए लिक पर क्लिक करें। आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष है।