Vastu Tips For Parijat Plant : घर में पारिजात का पौधा क्यों लगाना चाहिए? जानें पारिजात के पेड़ के 5 वास्तु टिप्स...
Vastu Tips For Parijat Plant: Why should Parijat plant be planted at home? Learn 5 Vastu tips of Parijat tree... Vastu Tips For Parijat Plant : घर में पारिजात का पौधा क्यों लगाना चाहिए? जानें पारिजात के पेड़ के 5 वास्तु टिप्स...




Vastu Tips For Parijat Plant :
नया भारत डेस्क : वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। उन्हीं में से एक पौधा है पारिजात। पारिजात को हरसिंगार के नाम से भी जानते हैं। जिस घर में पारिजात का वृक्ष लगा होता है उस घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं पारिजात वृक्ष के लाभ। (Vastu Tips For Parijat Plant)
1-पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पारिजात का वृक्ष समुद्र मंथन से निकला है। कहते हैं जिस घर में हरसिंगार का पौधा लगा होता है उस घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है।
2-पारिजात का वृक्ष घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में बरकत भी आती है। यदि वास्तु के अनुसार पारिजात का पौधा लगाते हैं तो घर में धन धान्य की कमी नहीं होती।
3-वास्तु शास्त्र के अनुसार पारिजात का वृक्ष उत्तर पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर हो जाता है।
4-पारिजात का पौधा अगर आप मंदिर के पास लगाते हैं तो ज्यादा फलदायी होगा।
5-इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होने लग जाएगा।