CG Accident News : तेज रफ्तार ने छीन लीं जिंदगी, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

CG Accident News : तेज रफ्तार ने छीन लीं जिंदगी, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
CG Accident News : तेज रफ्तार ने छीन लीं जिंदगी, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया

कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। अब उसकी मौत होने से उसके तीन साल के बच्चे से माता और पिता दोनों का साया उठ गया है। 

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

आपको बता दें कि, पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से 31 वर्षीय विशाल सिंह निवासी पोड़ीखोहा की मौत हो गई है। जो अपने साथी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। घटना देर रात की बताई जा रही है।