CG- अज्ञात शव की हुई पहचान: रिश्तेदार के यहां आई थी महिला... झाड़ियों में मिली थी अर्धनग्न लाश....
Unidentified dead body identified woman had come to her relative house




Crime News
जशपुर। कोतबा क्षेत्र के पतराटोली स्थित खेत में मिले अज्ञात महिला की शव की पहचान हुई।️ मृतिका उम्र 35 साल अपने रिष्तेदार के यहां आई थी।️ एफएसएल टीम अंबिकापुर एवं डाॅग स्क्वायड द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया। घटना की सभी एंगल से पुलिस द्वारा जाॅंच की जा रही है।
️कोतबा चैकी क्षेत्र के पतराटोली में एक अज्ञात महिला उम्र 35 साल का अर्धनग्न शव मिला। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी कोतबा मौके पर जाकर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। उसके बाद एफएसएल टीम अंबिकापुर एवं डाॅग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर में किसी प्रकार का कोई बाहरी चोंट नहीं पाया गया। पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त होने पर आये तथ्य के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अज्ञात महिला (उम्र 35) के शव की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई है, जो बीते दिवस रात्रि 10ः00 बजे अपने रिश्तेदार के घर से बिना किसी को बताये कहीं निकली थी।