मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद के नेतृव में नगरनार मंडल के माड़पाल ग्राम में हुआ हाट -बाजार, जन संवाद कार्यक्रम संपन्न - अजय बघेल




श्रेष्ठ बस्तर बनाने का दृढ़ संकल्प बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बस्तर का नया विकल्प (जय बस्तर)
ब्लॉक वाशियो ने वृद्धा पेंशन,मूलभूत सुविधाओं की कमी,स्वास्थ्य व शिक्षा लचर व्यवस्था ,रोजगार जैसे ज्वलंत समस्यायों के समाधान का गुहार लगाते हुए त्रस्त,सरकार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ,जिमेदार विभागीय अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं हवा -हवाई प्रचार एवं आंकड़ों के खेल में मस्त - नवनीत चांद
जगदलपुर। बस्तर जिले के निवासियों के जन समस्याओं के समाधान के लिए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे 6 सितंबर को जगदलपुर में देगा धरना,सरकार का समस्यायों के समाधान हेतु करेगा ध्यानाकर्षण।
इस दौरान अजय बघेल, किशन सरकार प्रीतम नायक ,पकलू कश्यप ,भारती राव संगीता सरकार मीना कौर,सुमति दास दायतरी पवन ,ओम मरकाम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।