UGC Fake University List 2022: देश में 21 फर्जी विश्वविद्यालय, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट, कहीं आप भी इन यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट तो नहीं,देखे लिस्ट...
UGC Fake University List 2022 यूजीसी ने नोटिस में बताया कि 21 फर्जी विश्वविद्यालय यूजीसी एक्ट 1956 के खिलाफ संचालित किए जा रहे हैं. जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय दिल्ली के हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर यूपी के सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय लिस्ट में शामिल हैं.




UGC Fake University List 2022
डेस्क : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में संचालित हो रहे 21 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। यूजीसी की तरफ से जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि ये विश्वविद्यालय यूजीसी एक्ट 1956 के खिलाफ संचालित हो रहे थे। दिल्ली (Delhi) में सबसे ज्यादा और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी है। दिल्ली में 8 और यूपी में 4 फर्जी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे थे। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का अधिकार नहीं है। यहां देखिए किस राज्य में कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी फेक हैं...
दिल्ली मेंआठ विश्वद्यालय फर्जी
1 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस
2 कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
3 यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
4 वोकेशनल यूनिवर्सिटी
5 एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
6 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
7 विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एंप्लाइमेंट इंडिया
8 आध्यात्मिक विवि.
कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भीफर्जी यूनिवर्सिटी
कर्नाटक: बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपेन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी गोकाक, बेलगाम.
केरल: सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम.
महाराष्ट्र: राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी नागपुर.
पश्चिम बंगाल: इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च.
उत्तर प्रदेश में 4 विश्वविद्यालय फर्जी
1 गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग
2 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी कानपुर
3 नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी अलीगढ़
4 भारतीय शिक्षा परिषद फैजाबाद रोड लखनऊ
ओड़िशा, पुंडुचेरी, आंध्र प्रदेश के फर्जी विश्वविद्यालय
ओड़िशा: नव भारत शिक्षा परिषद शक्ति नगर राउरकेला, नॉर्थ ओड़िशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी मयूरभंज
पुंडुचेरी: श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन .
आंध्र प्रदेश: क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी गुंटूर
जारी ट्वीट यहां देखें