CG ब्रेकिंग: Instagram पर दोस्ती कर लड़की को प्रेमजाल में फंसाया.... अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती.... फिर जो हुआ.... दो आरोपी MP से गिरफ्तार.... मामला जान हो जाएंगे हैरान......

CG ब्रेकिंग: Instagram पर दोस्ती कर लड़की को प्रेमजाल में फंसाया.... अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती.... फिर जो हुआ.... दो आरोपी MP से गिरफ्तार.... मामला जान हो जाएंगे हैरान......

जांजगीर। इंस्टाग्राम पर लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर 30 लाख की फिरौती की मांग करने वाले दो आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। लड़की के बिना बताये घर से कही चले जाने की रिपोर्ट थाने में की गई थी। फिर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर प्रार्थी लडकी को अपने कब्जे में रखना एवं बदले में 30 लाख रू. की फिरौती रकम मांग करना बताया प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

घटना की जानकारी पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर को होने पर प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठन कर टीम को अपहृता एवं अज्ञात आरोपियों की तत्काल पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु निर्देश कर संभावित स्थान के लिए रवाना किया गया। एएसपी संजय महादेव के निर्देश एवं तत्कालीन एसडीओपी जांजगीर माधुरी धिरही एवं डीएसपी चन्द्रशेखर परमा द्वारा गठित जांच को सायबर सेल जांजगीर से सतत संपर्क कर तकनीकी मदद प्राप्त करने निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन के आधार पर टीम अज्ञात आरोपियों के मोबाईल लोकेशन के आधार पर पिपरिया जिला होशंगाबाद मध्यप्रदेश पहुंचकर थाना प्रभारी पिपरिया से सहयोग प्राप्त किया गया।

 

 

अपहृता को पिपरिया के परमगीता लॉज से आरोपी अल्ताफ़ खान एवं शुभम नामदेव निवासी सुआतला जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के कब्जे से सकुशल बरामद कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल व अन्य साधनों को तथा प्रार्थी से ऑनलाईन कम्प्यूटर दुकान के माध्यम से प्राप्त नगदी 2000 रू को बरामद कर आरोपी अल्ताफ पिता बशीर खान 21 वर्ष एवं उसका साथी शुभम नामदेव पिता चंदन नामदेव 27 वर्ष दोनों निवासी सुआताल जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश को विधिवत् मौके पर गठित टीम के प्रभारी सउनि सुरेश पाठक के द्वारा किया जाकर आरोपियों को ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर छ.ग. सकुशल लाया गया। आज दिनांक 07.10.2021 को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।