देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़: लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट.... लॉज मालिक गिरफ्तार..... छुड़ाई गईं पांच युवतियां.....

देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़: लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट.... लॉज मालिक गिरफ्तार..... छुड़ाई गईं पांच युवतियां.....

डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस सिलसिले में एक लॉज के मालिक को गिरफ्तार किया है। 

 

 

पुलिस प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर उल्हासनगर अपराध इकाई के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने शुक्रवार को विट्ठलवाड़ी क्षेत्र के अशोले गांव में स्थिति लॉज में छापा मारा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि लॉज से पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया और उन्हें पुनर्वास गृह भेज दिया गया है। लॉज के मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।