CG मौसम अलर्ट: बदला मौसम का मिजाज.... इन स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना.... न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

CG मौसम अलर्ट: बदला मौसम का मिजाज.... इन स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना.... न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

...

रायपुर। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में आज दिनांक 22 नवंबर को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है फिर भी सरगुजा संभाग के जिलों में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है। 23 नवम्बर से प्रदेश के न्युनतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। 

पहले रिकार्डतोड़ गर्मी और फिर बारिश के बाद इस बार सर्दी भी रिकार्ड तोड़ेगी। ला नीना के प्रभाव से दिसंबर, जनवरी और फरवरी के दौरान दिल्ली- पूरे उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत के कुछ और राज्यों में भी न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक जा सकता है। शीत लहर और कोहरे के दिन भी इस साल कहीं अधिक रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल सर्दी की दस्तक अक्टूबर में ही हो गई थी। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है तो कोहरा पड़ना भी जल्दी ही शुरू हो गया। पहाड़ों पर बर्फबारी भी समय से पूर्व ही शुरू हो गई। इस समय भी उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी हवाओं के टकराने से मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश चल रही है। दिल्ली में अक्टूबर में अंत में रात का तापमान 58 साल में सबसे ठंडा दर्ज किया गया।