भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल का संयुक्त सदस्यता महा सम्पर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित

भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल का संयुक्त सदस्यता महा सम्पर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित
भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल का संयुक्त सदस्यता महा सम्पर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित

गुलाबपुरा। स्थानीय भाजपा नगर मंडल  व हुरडा ग्रामीण मंडल, के  तत्वाधान में  सदस्यता  महा सम्पर्क अभियान का संयुक्त रूप से सार्वजनिक धर्मशाला  में वृहदृरुप से आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि  पारस  सिंघवी जिला सदस्यता कार्यक्रम प्रभारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला, अविनाश जींनर जिला संयोजक सदस्यता अभियान, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, भाजपा हुरड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुमत सिंह  राठौड़, नगर मंडल अध्यक्ष इन्दर चंद चपलोत,  उमराव  चोरड़िया नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति हुरडा, लक्ष्मण सिंह  राठौड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष   प्रदीप रांका ,  महिला मोर्चा जिलाक उपाध्यक्ष कांता सोमानी सहित सभी ने
 संबंधित कार्यक्रम की सदस्यता हेतु किस प्रकार कार्य का क्रियान्वन करें व किस प्रकार सदस्य को जोड़े, सामने होने वाली दिक्कतों का भी निस्तारण करने का तरीका बताया व संसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,  पार्षद सभी को सदस्य बनने के लिए निश्चित संख्या में प्रदेश स्तर से टारगेट दिया गया, उसे समय पर पूरा करना, उसका दायित्व का निर्वाह कर कार्य को पूरा करना, साथ ही साथ अभी राजस्थान में भीलवाड़ा जिला सर्वप्रथम अव्वल नंबर पर इस कार्य में अग्रसर है, इस पर सभी को बधाई दी, एवं इसी प्रकार व्यक्तिगत सदस्यता को बढ़ाने के लिए निश्चित समय पर दिए गए दायित्व को पूरा करने का संकल्प दिलाया, तत्पश्चात सर्वप्रथम ग्रामीण और नगर मंडल, के सर्वप्रथम सदस्यता ग्रहण करने वाले  इंद्रजीतक सिंह राठौर मंडल उपाध्यक्ष,मनोज तोषनीवाल नगर महामंत्री, अरिहंत जैन, मनोज सिसोदिया, चैन सिंहक चपलोत, दीपक सेन, हुरडा ग्रामीण महामंत्री चंद्रशेखर मेवाड़ा, विकास आचार्य मंडल उपाध्यक्ष, सभी को मंच पर सम्मानित किया गया।  विधायक सांखला द्वारा आसींद विधानसभा क्षेत्र विशेष कर हुरडा गुलाबपुरा में नवीन कार्य किया जा रहे हैं, जिसमें  नगर विकास हेतु 8 करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया  व गुलाबपुरा में दोनों कॉलेज विधायक  के प्रयास से चालू काराये गये व कृषि मंडी को भी सेल्फ इंडिपेंडेंट करने पर सभी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा से सावित्री देवी लड्ढा, पुष्पा भूतड़ा, मंजू देवी शर्मा, लाड देवी इनाणी, कमलेश चोरडिया, घनश्याम कंवर
 पूर्णिमा एवं मुस्कान सहित कई  महिला कार्यकर्ता, ग्रामीण मंडल व शहर मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। मंच का संचालन मनोज तोषनीवाल ने किया व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।