CG भीषण हादसा: तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंचा जवान निकाल रहा था शव... अचानक हाथ में आ गई अपनी ही मां की लाश... पैरों तले खिसकी जमीन.... 4 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत... मामला जान आप भी सिहर उठेंगे.....




दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल है, जिनमें 5 की हालत गंभीर हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलटने के बाद रेस्क्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। असल में राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे डीआरजी के जवान तालाब में ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाल रहे थे। तभी एक जवान ने एक ऐसी महिला का शव बाहर निकाला, जिसका चेहरा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
हादसे की शिकार वह महिला उसकी मां थी। जवान खुद को रोक नहीं पाया और जोर-जोर से रोने लगा। साथी जवानों ने उसे किसी तरह संभाला। दोपहर में डीआरजी के जवान तेलम-टेटम के पास सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच अचानक शोर मचा, बचाओ-बचाओ। कुछ लोग तेज-तेज से चिल्ला रहे थे। चारों तरफ सिर्फ बचाओ-बचाओं की आवाजें आ रही थीं। ये सुनकर सभी जवान दौड़ते हुए रोड की तरफ गए। यहां उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर तालाब में जा घुसा है।
इतना ही नहीं ट्रैक्टर आधे पानी में डूबा हुआ था। यह देखकर तुरंत एक-एक कर जवान अंदर घुसने लगे। इस रेस्क्यू में जवान वसू भी शामिल था। जवानों ने एक-एक कर पहले घायलों को निकाला, फिर देखा कि ट्रॉली के नीचे कुछ लोग दबे हुए हैं। इसके बाद उन्हें निकालना शुरू किया गया। वसू बार-बार पानी में जाकर शवों को बाहर लाता रहा। इसी दौरान एक महिला का शव भी निकाला। पहले पानी में उसे समझ नहीं आया, पर जैसे ही वह बाहर आया, लाश का चेहरा देख उसके होश उड़ गए।
वह जोर-जोर से रोने लगा। उसकी तो दुनिया ही उजड़ गई थी। दूसरे जवान उसके पास दौड़कर आए, पता चला कि वह महिला कोई और नहीं, बल्कि उसकी खुद की मां फूके कवासी है। वह अपनी ही मां का शव बाहर लाया था। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव की है। ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में भीषण हादसे में दो महिला और बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी।
19 ग्रामीण घायल हैं। जिसमें से 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कटेकल्याण की ओर आदिवासी दिवस मनाने जा रहे थे। तभी टेटम और तेलम गांव के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेतनुमा डबरी में पलट गई। ट्रैक्टर में 23 लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिससे 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं।
हादसे में 19 घायल है, जिनमे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी मृतक टेटम गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना में कई लोग घायल भी हैं। जिन ग्रामीणों की मौत हुई है। वो सभी टेटम गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में उषा मांडवी, दसई कवासी, दिनेश मरकाम, फूफे कवासी शामिल हैं।
मृतकों में दसई कवासी और दिनेश मरकाम नाबालिग है, जिनकी उम्र 16 साल और 9 साल है। पुलिस ने सभी घाय़लों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक टेटम गांव से 23 से ज्यादा ग्रामीण एक ट्रैक्टर पर सवार होकर कटेकल्याण आ रहे थे।
इसी दौरान टेटम-टेलम के बीच ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीण के उपर गिरे ट्रैक्टर की वजह से पानी में दम घुटना से चार लोगोें की मौत हो गयी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक घटना बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस टीम को भी सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।