CG VIDEO: “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे”... गाना गाने वाला CG का ये वायरल बॉय अब बॉलीवुड सिंगर संग गाएगा गाना… आया बॉलीवुड सिंगर बादशाह का कॉल.... देखें बादशाह के साथ वीडियो कॉल और वायरल हुए गाने का VIDEO.....

CG VIDEO: “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे”... गाना गाने वाला CG का ये वायरल बॉय अब बॉलीवुड सिंगर संग गाएगा गाना… आया बॉलीवुड सिंगर बादशाह का कॉल.... देखें बादशाह के साथ वीडियो कॉल और वायरल हुए गाने का VIDEO.....


रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहदेव द्वारा गाया गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लाखों लोग इस पर रील वीडियो बना रहे हैं। सहदेव के गाने पर लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। ये ट्रेंड बॉलीवुड सिंगर बादशाह तक भी पहुंचा। उनके मन में सहदेव से संपर्क करने की सूझी। मुंबई की टीम ने सुकमा के सहदेव का पता लगा लिया और वीडियो कॉल पर खुद बादशाह ने सहदेव से बात की। सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक का रहने वाला सहदेव अब बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाएगा। 

 

 

बादशाह ने कहा कि मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हामी भर दी। इसके बाद सहदेव को उन्होंने चंडीगढ़ बुलाया है। सुकमा से अपने परिजनों के साथ जल्द ही सहदेव चंडीगढ़ पहुंचेंगे। बादशाह सहदेव के साथ कोई सोलाे सॉन्ग शूट कर सकते हैं। ये सहदेव का गाया बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे सॉन्ग भी हो सकता है। बादशाह की क्रिएटिव इस पर काम जल्द ही शुरू कर सकती है। सहदेव दिरदो छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमापाल गांव में रहता है। दो साल पहले जब सहदेव 5वीं में था तब टीचर के कहने पर क्लास में ये गाना गाया था।

 

 

वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है। बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से कृषक हैं। माँ की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनेंं और दो भाई हैं। सहदेव के गाने का वीडियो सोशल मीडिया में 90 लाख बार देखा गया है। कई मीम और सोशल मीडिया वीडियो इस पर बन रहे हैं। कई साउंड प्रोड्यूसर ने तो इस गाने का रिमिक्स करके नए वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं। 

 

 

देखें वीडियो