CG- महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी: ट्रक के खलासी और महिला ने मिलकर की शराब पार्टी.... रेप केस में फंसाने की दी धमकी.... पैसे भी मांगे.... तैश में आकर खलासी ने गला घोंटकर की हत्या.... अरेस्ट.... पढ़िए हत्याकांड की कहानी......

CG- महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी: ट्रक के खलासी और महिला ने मिलकर की शराब पार्टी.... रेप केस में फंसाने की दी धमकी.... पैसे भी मांगे.... तैश में आकर खलासी ने गला घोंटकर की हत्या.... अरेस्ट.... पढ़िए हत्याकांड की कहानी......

अंबिकापुर 16 नवंबर 2021। महिला के साथ बैठकर शराब पीने वाले ट्रक के खलासी ने ही हत्या की थी। 14 दिन पहले हुई महिला की हत्या का राज खुला गया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। महिला ने शराब पीकर खलासी से पैसे मांगे थे। इसके बाद रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर खलासी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच के लिए करीब 300 सीसीटीवी फूटेज खंगाले थे। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि महिला 3 साल पहले ही दिल्ली से अंबिकापुर लौट आई थी। महिला डेढ़ महीने से शहर के अंबेडकर चौके के होटल में काम कर रही थी। महिला शराब पीने की आदि थी।

शहर के पीजी कॉलेज के पास लाश पड़ी हुई थी। आस-पास काफी बदबू फैल गई थी। युवती की लाश झाड़ियों में साड़ी में बंधी हुई पड़ी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जांच करने पुलिस को मौके से आधार कार्ड मिला था। जिसमें महिला की पहचान संतोषी (40) की रूप में हुई थी। महिला का आधार कार्ड दिल्ली के पते का था। इस वजह से पुलिस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी का पता बताने वाले पर 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की थी। वहीं पुलिस को जांच में पता चला कि संतोष मूल रूप से अंबिकापुर जिले के ही लुंड्रा इलाके के सेमरडीह की निवासी थी, जो लगभग 15 साल पहल गांव छोड़कर दिल्ली कमाने खाने चले गई थी। 

महिला ने शादी भी की थी। लेकिन उसने अपने पति को छोड़ दिया था। महिला ने 01 नवंबर की रात को एक होटल में खाना खाकर हल्ला कर रही थी। इस पर होटल कर्मचारी ने उसे भगा दिया था। इसके बाद ही उसी रात को महिला की मुलाकात ट्रक के खलासी राहुल उर्फ अविनाश गोड(21) से हुई थी। मुलाकात के बाद ही दोनों ने साथ बैठक शराब पी थी। सीसीटीवी में ही महिला राहुल के साथ दिखी थी। जिसके बाद पुलिस ने राहुल को पकड़ा। राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि साथ में दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद संतोषी उससे विवाद करने लगी थी। विवाद करते हुए संतोषी ने उससे एक हजार मांगे थे और नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर 01 नवंबर की रात को ही राहुल ने गला दबाकर संतोषी की हत्या कर दी थी।