CG- BIG ब्रेकिंग: पूर्व IAS डीडी सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी.... डीडी सिंह मुख्यमंत्री के सचिव बनें.... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... GAD समेत इस विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी..... देखें आदेश....




रायपुर 5 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। डी.डी.सिंह, सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (अतिरिक्त प्रभार सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा सचिव जनसंपर्क विभाग) को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करते हुए, सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही दीपांशु विजय काबरा (भा.पु.से.- 1997), अपर परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर गृह विभाग से लेते हुए, अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उन्हें आयुक्त, जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए, पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. संवाद एवं अपर परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही सौमिल रंजन चौबे (रा.प्र.से.) को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. संवाद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सूडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इससे पहले परदेशी सिद्धार्थ कोमल, भा.प्र.से. (2003). सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव लोक निर्माण विभाग, सचिव, विमानन विभाग तथा सचिव खनिज साधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एस. भारतीदासन, भा.प्र.से. (2006). विशेष सचिव, मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव, कृषि विभाग (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन, गोठान का स्वतंत्र प्रभार) नोडल अधिकारी, नरवा. गरुवा, घुरूवा, बाडी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना तथा आयुक्त-सह-संचालक, जनसंपर्क ( पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. संवाद ) का अतिरिक्त प्रभार को केवल आयुक्त-सह-संचालक, जनसंपर्क एवं पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. संवाद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। शेष प्रभार यथावत् रहेंगे। तुलिका प्रजापति, भा.प्र.से. (2016) उप सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, कृषि विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।