क्या प्रियंका चोपड़ा ले रहीं तलाक?.... सोशल मीडिया से एक्ट्रेस ने हटाया निक का सरनेम…. तलाक की खबरों ने पकड़ा तूल.... एक्ट्रेस की मां ने तोड़ी चुप्पी.... कही ये बात.... तलाक की चर्चा के बीच Nick Jonas का वीडियो.... Priyanka Chopra ने किया रिएक्ट.....




डेस्क। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही अपने नाम के आगे से जोनस हटाया मनोरंजन जगत में खलबली मच गई है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम से जोनस सरनेम हटाया जिसके बाद से उनके तलाक के कयास लगाए जाने लगे। प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस की तलाक की खबरों ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है। हर कोई यही जानना चाहता है कि प्रियंका और निक की शादी क्या तीन साल भी नहीं चली? प्रियंका और निक के तलाक की खबरें भी तेजी से फैलने लग गईं और अब इस मामले में उनकी मां का बयान सामने आया है।
प्रियंका ने हटाया सरनेम
एक्ट्रेस प्रियंका प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति का सरनेम जोनस हटा लिया है। जिसके बाद दोनों के अलगाव की चर्चा का बाजार गर्म है। इससे पहले भी प्रियंका और निक के बीच तलाक की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने हर बार अपनी तस्वीरों से लोगों को जवाब दिया है कि दोनों के बीच प्यार बरकरार है। लेकिन ये पहला मौका है जब प्रियंका ने अपने पति का सरनेम अपने नाम से हटाया हो। क्योंकि इससे पहले प्रियंका को हमेशा गर्व के साथ अपने नाम में जोनस कहते देखा गया है।
मां का बयान
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को अक्सर अमेरिका में अपनी बेटी और दामाद के साथ समय बिताते देखा गया है। वह निक को अपने बेटे की तरह ही मानती है। ऐसे में जैसे ही प्रियंका के तलाक की खबरें आईं तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को बकवास बताया है और अफवाह न फैलाने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक दोनों के बीच सब सही है।
Nick Jonas का वीडियो

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम से जोनस सरनेम हटाया जिसके बाद से उनके तलाक के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि अब निक जोनस का एक वीडियो इन सभी खबरों पर विराम लगाता है। निक जोनस ने तलाक की खबरें आने के बाद एक फिटनेस वीडियो साझा किया है। वे जिम में डंबल्स उठाते नजर आए। अपने बाइसेप्स पर फोकस करते हुए निक इस वीडियो में तलाक की खबरों से बेपरवाह, अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। मुद्दे की बात तो ये है कि निक के इस वीडियो पर पत्नी प्रियंका का भी स्वीट कमेंट आया है। प्रियंका ने लिखा- 'Damn! मैं तुम्हारी इन बांहों पर मर चुकी हूं।'