भाजपा मंडल भैयाथान कार्य समिति की बैठक मंडल प्रभारी महेश्वर पैकरा के उपस्थिति में हुआ सम्पन....

संदीप दुबे

भाजपा मंडल भैयाथान कार्य समिति की बैठक मंडल प्रभारी महेश्वर पैकरा के उपस्थिति में हुआ सम्पन....

भैयाथान संदीप दुबे - भाजपा मंडल भैयाथान के कार्यसमिति की बैठक जिला प्रभारी राजा पांडेय व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्थानीय गायत्री मंदिर प्रांगण में शक्ति केंद्रों में राज्य सरकार के विफलताओं,किए गए झूठे वादों को जनता के बीच ले जाने हेतु मंडल के प्रभारी महेश्वर पैकरा के उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।

      आयोजित बैठक की शुरुवात गायत्री माता के छायाचित्र व डॉ मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मंडल के अध्यक्ष मार्तंड साहू ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि  राज्य सरकार के विफलताओं व केंद्र सरकार के योजनाओं को आगामी 14 व 15 जुन को मंडल के 5 शक्ति केंद्रों मे जनता के बीच लेकर जाना है।     मंडल प्रभारी महेश्वर पैकरा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई है और जनता को छल रही है इन्होंने ढाई साल में घोषणा पत्र अनुसार कई वादे पूरे नहीं किए हैं इन्हीं को जनता के बीच उजागर करना है। सवाल पूछेंगे भूपेश जी से कि कहां है बेरोजगारी भत्ता,कहां है ऋण माफी।  रामू गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल की बढ़ी उपलब्धियां है।उसे भी जनता के बीच लेकर जाना है। जैसे बढ़ी हुई खाद की दाम को केंद्र सरकार ने सब्सिडी देकर कम किया है तथा धान की एमएसपी बढ़ाई है। अब 1940 रुपए की दर से धान खरीदी होगी।
बैठक को अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल रमन का और ढाई साल भूपेश बघेल के विकास कार्यों की तुलना करना है और जनता को बताना है कि इन्होंने कुछ नहीं किया है। इन्होंने नरवा,घुरुवा, बाड़ी के तहत 2रुपए प्रति किलो गोबर खरीदकर जबरदस्ती किसानों को सोसायटी के द्वारा 10 रुपए किलो खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। बैठक को प्रकाश दुबे, हूब लाल सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सुनील साहू तथा आभार प्रदर्शन शांतनु गोयल ने किया।
 

बैठक में शैलेंद्र गुप्ता ,  गनपत पाटील, लाल चंद शर्मा , राम बाई देवांगन , नेहा तिवारी , साधु पैकरा , बलिराम यादव , प्रदीप सारथी , आशीष गुप्ता , विनोद पैकरा , राम केवल पैकरा, कुमरेस दुबे, शिव पांडेय , विराट प्रताप सिंह ,अमन प्रताप सिंह , संदीप दुबे ,सौरभ साहू , नितिन तिवारी , अखंड प्रताप सिंह , दिनेश साहू ओपी सिंह उपस्थित रहे।