लखनपुर कुंवरपुर सहित क्षेत्रों में होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।




लखनपुर सितेश सिरदार:–लखनपुर सहित विकासखंड के सभी क्षेत्रों में होलीका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दोपहर को महिलाओं ने होलिका की पूजा की व उसके बाद शाम को लगभग सात बजे होलिका दहन किया गया। दोपहर को विभिन्न स्थानों पर होलिका की पूजा की गई व कच्चा सूत बांधा गया व शाम होते ही होलिका दहन किया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया। होलिका के चारों तरफ परिक्रमा करने के बाद झाड़ियों व लकड़ियों से बनाई गई होलिका का दहन किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरों को गुलाल लगाया व होली की बधाई दी वही एक दूसरे ने गाना गाकर नृत्य किया कुंवरपुर में आलम बइगा सूरज बइगा सहित ग्रामवासी सैकड़ों की संख्या में खेतो में होलिका का दहन किया गया । वहीं घरों मे भी लोगों ने पहले होलिका की पूजा की व उसके बाद बुराई के प्रतीक होलिका का दहन किया व विशेष पकवान बनाकर एक दूसरों को खिलाये व गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। वहीं लखनपुर किसान कल्याण संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सितेश सिरदार के द्वारा क्षेत्रवासियों को होलिका दहन व होली की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।