जिले में अब तक 444.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
The average rainfall recorded in the district so far is 444.1 mm.




अम्बिकापुर 26 अगस्त 2022/ जिले में 26 अगस्त 2022 तक 444.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 26 अगस्त 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 538.7 मिलीमीटर, दरिमा में 332.3 मिमी, लुण्ड्रा में 326.2 मिमी, सीतापुर में 493.6 मिमी, लखनपुर में 494.6 मिमी, उदयपुर में 433.7 मिमी, बतौली में 391.5 मिमी एवं मैनपाट में 541.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।
26 अगस्त 2022 को तहसील अम्बिकापुर में 5 मिलीमीटर, दरिमा में 0 मिमी, लुण्ड्रा में 0 मिमी, सीतापुर में 0 मिमी, लखनपुर में 0 मिमी, उदयपुर में 0 मिमी, बतौली में 0 मिमी एवं मैनपाट में 0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस तरह इस दिन जिले में 0.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।