1500 करोड़ की ठगी CG बिग न्यूज: फरार डायरेक्टर को पुलिस ने दबोचा.... 15 सौ करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप.... पांच सालों से था फरार.... ऐसे हुआ गिरफ्तार......




रायपुर। चिटफंड कंपनी पीएसीएल के फरार डायरेक्टर को पुलिस ने दबोच लिया है। चिटफंड कंपनी पीएसीएल के फरार डायरेक्टर सुखदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम सुखदेव सिंह को वारंट पर लेकर रायपुर पहुंच चुकी है। 15 सौ करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप है।
रायपुर कोर्ट से आरोपित काे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित के खिलाफ वर्ष 2016 में मौदहापारा थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। आरोपित ने छत्तीसगढ़ में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। चिटफंड कंपनी के जरिए आरोपित ने लोगों को अपने जाल में फसाया था।
बीते दिनों सीबीआई ने आरोपित को गिरफ्तार कर रूपनगर जेल दाखिल किया था। रायपुर पुलिस आरोपित को वारंट पर लेकर आई है। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सुखदेव को पंजाब से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है और उसे रूपनगर जेल दाखिल किया गया है।
इसके बाद रायपुर पुलिस ने इस मामले में प्रोटक्शन वारंट पर उसे राजधानी रायपुर ले कर आयी है। डाॅयरेक्टर सुखदेव सिंह पर आरोप है कि उसने छत्तीसगढ़ के लोगों को 15 सौ करोड़ का चूना लगाया था और ऐश के साथ फरारी काट रहा था।
शिकायतकर्ताओं ने थाने में मामला दर्ज कराते हुये बताया था कि पैसा डबल करने के नाम पर उनसे लाखों रूपए लिये गये थे। इसके बाद मोटी-मोटी रकम वसूलकर डायरेक्टर और उसकी कंपनियां के लोग गायब हो गए।