Swara Bhaskar Wedding Photos: स्वरा भास्कर ने सपा नेता से की शादी... 4 साल छोटे फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज... शाहीन बाग में शुरू हुई Love Story... देखें तस्वीरें और वीडियो......

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर शादी के बंधन में बंध गई। स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड युवा नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है।

Swara Bhaskar Wedding Photos: स्वरा भास्कर ने सपा नेता से की शादी... 4 साल छोटे फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज... शाहीन बाग में शुरू हुई Love Story... देखें तस्वीरें और वीडियो......
Swara Bhaskar Wedding Photos: स्वरा भास्कर ने सपा नेता से की शादी... 4 साल छोटे फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज... शाहीन बाग में शुरू हुई Love Story... देखें तस्वीरें और वीडियो......

Swara Bhaskar Wedding Photos, Swara Bhaskar married SP leader Fahad Ahmed

नयाभारत डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर शादी के बंधन में बंध गई। स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड युवा नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी और पति फहाद अहमद की पूरी लव स्टोरी बताते हुए नजर आ रही हैं। 

20230217-122117 20230217-122116 20230217-122114

फहाद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई की है। स्वरा और उनके पति फहाद की कोर्ट से बाहर आते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लाल रंग की साड़ी, मांग में टीका और फूलों की माला पहने स्वरा पति का हाथ थामे दिख रही हैं। स्वरा और फहाद की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है। इस शादी के लिए ना तो स्वरा ने अपना धर्म बदला और ना ही फहाद ने।

20230217-122113 20230217-122109 20230217-122108

स्वरा ने सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसे वो फहाद से मिलीं। इस वीडियो में उन्होंने दिखाया कैसे CAA और NRC विरोध आंदोलन के दौरान वो फहाद से मिलीं। शाहीन बाग में दोनों की खूब मुलाकातें हुईं। पहले दोनों दोस्त बने, फिर प्यार हुआ। अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध गए। लग्जरी लाइफ जीने वाली अभिनेत्री की नेटवर्थ करोड़ों में है और एक फिल्म करने के लिए वे मोटी रकम चार्ज करती हैं। 

20230217-122107 20230217-122104