*सड़क का हाल बेहाल भाजयुमो हुआ आक्रोशित ... किया घण्टो चक्का जाम..*
संदीप दुबे



संदीप दुबे
सुरजुपर - भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में और भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती के उपस्थिति में आज 12:00 बजे से कल्याणपुर चौक सूरजपुर जिले से बलरामपुर को जोड़ने वाली सड़क जो ककना तक जाती है उसकी दुर्दशा को लेकर करीब एक घंटे का चक्का जाम किया गया। चक्का जाम के कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया क्षेत्रीय तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की रोके जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित अधिकारी से बात होगी तभी हम सभी चक्काजाम के कार्यक्रम को समाप्त करेंगे। चक्काजाम आंदोलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए काँग्रेस को जनता छलने वाली सरकार कहा इसके साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा ने प्रदेश सरकार को कहा की ये जनता को लूटने का काम कर रही है इनके शाषन में प्रदेश की जनता दुखी है जिलाउपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा ने कांग्रेस पे व्यंग कसते हुए जिला प्रशासन को कॉंग्रेस का कार्यकर्ता बताया है भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती ने कहा प्रदेश सरकार तो केवल भष्टाचार को आगे बढ़ा रहा है भुपेश जी की सरकार सिर्फ अपना स्वार्थ देख रहा है जनपद सदस्य किरण केराम ने आये संबंधित अधिकारियों को लिखित में रोड मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि विधायक जी को क्षेत्र की जनता की चिंता ही नही है ।
तकरीबन लगभग 1 घंटे बाद संबंधित विभाग के अधिकारी एसडीओ सब इंजीनियर के आने के बाद उनसे चर्चा करते हुए जब बात हुई तो उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी पर लिखित आश्वाशन की मांग करते हुए भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता सड़क पर सो गए और और तब जाकर संबंधित अधिकारियों ने विभाग के उच्च अधिकारी से बात करते हुए लिखित में 20 दिनों की मोहलत लेते हुए कहा कि आवागमन का वैकल्पिक रास्ता सुधार करते हुए बना दिया जाएगा ताकि आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि इस रोड का टेंडर हो चुका है वह प्रोसेस में है उसके काम चालू होने से पहले वैकल्पिक समाधान कर दिया जाएगा लगभग 1:30 घंटे के मशक्कत के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एसडीओ घृतलहरें के द्वारा लिखित आश्वासन देने के पश्चात तत्काल सड़क के गड्ढों में मुरूम डालने तथा निविदा होने के डेढ़ माह बाद सड़क को दुरुस्त कराने की बात पर चक्का जाम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा महेश्वर पैकरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा अमरनाथ पैकरा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी जनपद सदस्य जन कल्याणकारी योजना के जिला उपाध्यक्ष किरण केराम राम मरावी जिला महामंत्री नूतन विश्वास जी युवा मोर्चा लटोरी प्रभारी सूरज सेठी दितेश राय बाबूलाल शाह जी ननकू राजवाड़े युवा मोर्चा पदाधिकारी दिपेन्द्र दुबे धन कुमार पैकरा रायसिंह दुष्यंत तिवारी सुरजीत कुमार हरिनंदन राजवाड़े उमाशंकर राजवाड़े उपेंद्र सिंह जीतू मानिकपुरी सुरजन यादव अभय जयसवाल हेमन्त वैष्णव अकाश मानिकपुरी मानिकचंद कुशवाहा दशरथ सिंह अजीत सोनी शेखर दुबे हरिशंकर सिंह सरदार सिंह गौतम कुमार रामकृष्णा राजवाड़े तेज प्रताप सिंह घनश्याम राजवाड़े शोनपाकर राहुल मिंज शिवकुमार बृज पैकरा ओम प्रकाश देवांगन कृष्णा राजवाड़े प्रदीप सिंह कलावती सिंह गुड़िया बिंद लालन सिंह बुधियारो सिंह खेलन्ति राजवाड़े टॉपलाल रामप्यारे ललित राजवाड़े तुषार पैकरा रीना दास विनोद जयसवाल विजय जयसवाल समर्थन सिंह रामेश्वर पावले राम वृक्ष सिंह देवीचरण राजवाड़े चंद्रमणि प्रधान राज यादव कैलाश राजवाड़े दिनेश जयसवाल गजाधर यादव यशवंत सिंह कमलेश सिंह अंकित जायसवाल दिशा देवांगन बृजलाल सिंह रामदेव राम सुशील राजवाड़े त्रिभुवन सिंह कमलेश्वर राजवाड़े रूप राजवाड़े रामू यादव ईश्वर सिंह सूर्यकुमार पैकरा भोले पैकरा राजा विंद अजित कुशवाहा समेत समास्त भाजयुमो व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।