4 मौतें CG बिग ब्रेकिंग : जवान ने साथियों पर AK-47 से की फायरिंग…..जवानों में खूनी संघर्ष…. अपने ही साथी जवानों को गोलियों से भूना….गोली लगने से 4 जवानों की हुई मौत….कई जवान घायल….




डेस्क : सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली स्थित CRPF कैम्प में जवान ने अपने साथीयों पर ही अचानक गोली चला दी है। इस पूरे घटना क्रम में मौके पर ही गोली लगने के वजह से चार जवानों की मौत हो गई, और 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों जवानों में से 1 जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की पुष्टि IG सुन्दरराज पी ने की है।
जानकारी के मुताबिक लिंगनपल्ली मैं तैनात CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अंधाधुन गोलियां चलानी शुरू कर दी।इस घटना में 3 जावानो की मौके पर ही मौत हो गई एक जवान ने अस्पताल मेंं इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है।
मृत जवानों में कॉन्स्टेबल धनजी, कांस्टेबल राजीब मंडल, कांस्टेबल राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार कुमार की मौत हो गयी है
IG सुंदरराज पी ने बताया कि : “एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाई है, इस घटना में 4 जवान की मौत हुई है, 3 जवान घायल है, गोली चलाने वाले जवान को पकड़ लिया गया है”