CG- सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: फांसी के फंदे पर RES के सब इंजीनियर की मिली लाश…इस वजह से मानसिक रूप से था परेशान…जाँच में जुटी पुलिस....
Sub engineer commits suicide: RES sub engineer's body found on the noose




Sub engineer commits suicide: RES sub engineer's body found on the noose
बलोद से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है । आर.ई.एस.विभाग के सब इंजीनियर की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सब इंजीनियर का परिवार दुर्ग गया हुआ था। वही बालोद मुख्यालय में अटैच होने के बाद से मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसकी लाश आज घर पर फांसी के फंदे पर मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
पूरा घटनाक्रम बालोद जिला के डौंडी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा है कि डौंडी नगर के सल्हाईटोला स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आर.ई.एस. विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर लोकेश वर्मा का परिवार निवास करता हैं। कुछ दिनों पहले लोकेश वर्मा का परिवार दुर्ग गया हुआ था, घर पर लोकेश अकेला ही रह रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो पहले लोकेश की पोस्टिंग जनपद पंचायत डौंडी में थी। यहां से लोकेश को हटाकर जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था। मुख्यालय में अटेचमेंट के बाद से लोकेश वर्मा मानसिक रूप से परेशान बताये जा रहे थे। (Sub engineer commits suicide: RES sub engineer's body found on the noose)
इसी बीच आज सब इंजीनियर लोकेश वर्मा की लाश घर पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। डौंडी थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची चुकी हैं।लेकिन परिवार के नही होने के कारण उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा हैं। मृतक सब इंजीनियर ने किन कारणों से आत्महत्या की ? मरने से पहले मृतक ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा हैं ? फिलहाल अभी ये अभी जांच का विषय हैं। पुलिस परिवार के आने के बाद मामले की जांच करने की बात कह रही हैं।(Sub engineer commits suicide: RES sub engineer's body found on the noose)