रेप का आरोपी कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार: महिला नेत्री से दुष्कर्म के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा कांग्रेस विधायक का बेटा अरेस्ट.... 25 हजार रुपए का घोषित था इनाम.... पुलिस स्टेशन में दिखाया ताव.....




डेस्क। दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटा को गिरफ्तार किया गया है। महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है और वह पिछले 6 माह से फरार था। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह अपने दोस्त के साथ भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। दुष्कर्म का आरोपी बड़नगर विधायक का बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर की महिला थाना पुलिस ने करण मोरवाल को मक्सी से गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को इंदौर लाया गया। पुलिस स्टेशन में ताव दिखाया।
पुलिस के मुताबिक शादी का झांसा देकर महिला नेता से दुष्कर्म करने का आरोपी पिछले साढ़े छह महीने से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि करण मोरवाल (30) को इंदौर से करीब 80 किलोमीटर दूर मक्सी के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि करण की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता का आरोप है कि विधायक के 30 वर्षीय बेटे ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने बताया कि करण की तलाश कर रही पुलिस ने 19 अक्टूबर को उसके छोटे भाई शिवम को इंदौर के महिला पुलिस थाने लाकर पूछताछ की थी क्योंकि जांचकर्ताओं को लगा था कि उसे पता है कि बलात्कार का आरोपी कहां छिपा है। करण मोरवाल लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। फरारी के दौरान पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनामी राशि की रकम भी दो बार बढ़ाई और इसे 25 हजार कर दिया गया था।