योगी मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित छह नेता बने मंत्री.... राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ.... योगी कैबिनेट में शामिल हुए 7 मंत्री.... इन चेहरों ने ली शपथ......




डेस्क। योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट विस्तार हो गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।
शपथ ग्रहण के लिए जितिन प्रसाद सहित सभी नेता राजभवन पहुंचे। सभी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व मंत्री मौजूद रहे। यूपी में सात नेताओं को राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
भाजपा यूपी चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने बूथों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा यूपी में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।