सिंधुसेना ने निराश्रित गौमाताओं को खिलाया हरा चारा




(नया भारत लाइव) भीलवाड़ा। सिन्धी समाज की स्थानीय सेवा प्रकल्पों में अग्रणीय संस्था सिन्धुसेना ने शहर में भूख प्यास से व्याकुल गौ माताओं को हरा चारा खिलाया। सिन्धुसेना जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि, जिला पशु चिकित्सालय व शहर में खाली भूखंडों में गौमाताओं को चारा खिलाया। सिन्धुसेना के संरक्षक समाजसेवी हेमनदास भोजवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज आडवाणी, हरीश मानवानी, राजेश माखीजा, नाका रामसिंगानी, अनिल लखवानी, सनी हरचंदानी, कमल लखवानी, कमल पहलाजानी, सतीश सोनी, मुकेश खोतानी, तरुण लालवानी, ललित लखवानी, मनीष पहलाजानी,जितेंद्र जगत्यानी, इंद्र चन्नाल, दशरथ मेहता सहित अन्य गौभक्त उपस्थित थे।