CG कांग्रेस को झटका : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन , डी. पुरंदेश्वरी ने दिलाई सदस्यता ,विधानसभा चुनाव में इस सीट से थे टिकट के दावेदार……..

CG कांग्रेस को झटका : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन , डी. पुरंदेश्वरी ने दिलाई सदस्यता ,विधानसभा चुनाव में इस सीट से थे टिकट के दावेदार……..



नया भारत : कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे 10 और कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। 

 

मनहरे तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वो सतनामी समाज के संरक्षक भी हैं। बीजेपी में शामिल होने मनहरे गुरुवार को ही दिल्ली रवाना हुए थे। 


2018 के विधानसभा चुनाव में मनहरे रायपुर जिले की आरंग सीट से प्रबल दावेदार थे। हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह शिव डहरिया को टिकट दिया था।

 

मनहर के अलावा तिल्दा सरपंच के अध्यक्ष और पसदा के सरपंच मिथलेश साहू, पचरी सरपंच अभिषेक वर्मा, कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री रहे पुरनेंद्र नायक, तिल्दा जनपद पंचायत सदस्य अरूण भारद्वाज, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजू ओगरे अनिल सोनवानी, दीपेंद्र वर्मा, सभापति जनपद पंचायत आरंग, किसान संघर्ष समिति नवा रायपुर के अध्यक्ष विकास टंडन, गोविंद साहू, सभापति, जनपद पंचायत आरंग और टीका पटेल भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।