CG सेक्स रैकेट VIDEO: काॅलगर्ल की मौत.... बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.... WhatsApp से चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा.... एक रात के लेती थी 5 से 15 हजार.... आपत्तिजनक हालत में मिले 11 लड़कियां और तीन युवक.... पुलिस को देख दो मंजिला इमारत से कूदी काॅलगर्ल की मौत.... देखें VIDEO......




रायपुर। थाना गंज व कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार करते महिलाओं व पुरूषों सहित कुल 14 को गिरफ्तार किया गया है। व्हाट्सएप के माध्यम से ये पूरा देहव्यापार चल रहा था। 5 से 15 हजार में डील होती थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को आपत्तिजनक हालत में 11 लड़कियां और तीन युवक मिले है।
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत सत्कार गली स्थित होटल सांई राम तथा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टैगोर नगर स्थित महावीर प्लाजा अपार्टमेंट स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। थाना गंज व थाना कोतवाली की टीम द्वारा उक्त स्थानों पर पुलिस के प्वाइंटर को भेजकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही करते हुये महावीर प्लाजा अपार्टमेंट टैगोर नगर कोतवाली के मकान से 07 महिलाए (02 महिला वेस्ट बंगाल एवं 05 महिला रायपुर निवासी) एवं 02 पुरूष तथा होटल सांई राम गंज से 04 महिलाए (01 महिला मुंगेली, 01 महिला गरियाबंद, 01 महिला वेस्ट बंगाल एवं 01 महिला उडीसा निवासी) तथा होटल संचालक ईश्वर चैधरी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त महिला एवं पुरूषों द्वारा देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी, मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं थाना गंज में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
थाना गंज के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में ईश्वर चैधरी पिता राम सिंह चैधरी उम्र 39 साल निवासी फाफाडीह गली नंबर 04 गंज रायपुर, देह व्यापार में संलिप्त 04 महिलाए है। वहीं गिरफ्तार थाना कोतवाली के प्रकरण में देवेन्द्र सागर निवासी बालोद, जागृत देवांगन निवासी महासमुंद और देह व्यापार में संलिप्त 07 महिलाए शामिल है।
देखें वीडियो
काॅलगर्ल की मौत
सेक्स रैकेट की सूचना पर कार्रवाई करने गयी पुलिस की टीम का देखकर छत से कूदने वाली एक महिला की मौत हो गयी है। सेक्स रैकेट में संलिप्त महिला पुलिस को देखकर दो मंजिला इमारत के किचन की खिड़की से कूद गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। आज सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। मौत की खबर के बाद महिला के बाद मृतिका महिला के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। 35 वर्षीय मृतिका महिला छत्तीसगढ़ की ही रहने वाली थी।