SEX RACKET का भंडाफोड़: सड़क किनारे ढाबे में चल रहा था देह व्यापार का धंधा.... घंटे के हिसाब से होती थी वसूली.... 8 युवक और 7 युवतियों को किया गिरफ्तार.... संदिग्ध हालात में पकड़े गए सभी....
SEX RACKET Burst at Dhaba 8 youths and 7 girls arrested caught under suspicious circumstances SEX RACKET का भंडाफोड़ ढाबे में चल रहा था सेक्स रैकेट 8 पुरुष, 7 युवतियां गिरफ्तार
...
Indore SEX RACKET Burst at Dhaba: ढाबे पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें 7 लड़कियां और 8 लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पिछले कई महीनों से चल रहे इस अवैद्य धंधे के बारे में स्थानीय पुलिस को भनक तक नही लगी। ढाबे पर सामने खाना चलता रहता था और पीछे देह व्यापार का धंधा। पुलिस ने छापा मारा तो बड़ी संख्या में कॉल गर्ल और कस्टमर पकड़े गए। ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने ढाबा संचालक सहित 8 पुरुष और सात युवतियों को पकड़ा। इस कार्रवाई में बाणगंगा थाना पुलिस भी शामिल रही। इंदौर में ढाबे पर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो वहां का सीन देखकर वो खुद भी हैरान रह गयी। ढाबे में पीछे की तरफ इतने गुपचुप तरीके से कमरे बना रखे थे कि पुलिस कई बार यहां से खाली हाथ लौट चुकी थी। ग्राहकों से घंटे के हिसाब से वसूली की जाती थी। ये सेक्स रैकेट पालिया इलाके में पकड़ा गया।
यहां स्थित राजपुताना ढाबे पर देह व्यापार चल रहा था। ढाबा मालिक ने पीछे की तरफ छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे, जहां अवैध गतिविधियां चलती रहती थीं। कॉलगर्ल खुद यहां ग्राहक लेकर आती थीं। यहां बने केबिन की घंटों के हिसाब से मोटी राशि वसूली जाती थी। पुलिस ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि यह जगह लम्बे समय से अनैतिक गतिविधि के लिए बदनाम थी। पुलिस पहले भी कई बार यहां छापा मार चुकी है। लेकिन ढाबा मालिक ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। केबिन में पीछे के रास्ते दरवाजा बनाया था।
