Sawan 2023 : सावन के महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ इन देवताओं की भी करें आराधना, मिलेगा मनचाहा प्यार...

Sawan 2023: Worship these gods along with Bholenath in the month of Sawan, you will get desired love... Sawan 2023 : सावन के महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ इन देवताओं की भी करें आराधना, मिलेगा मनचाहा प्यार...

Sawan 2023 : सावन के महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ इन देवताओं की भी करें आराधना, मिलेगा मनचाहा प्यार...
Sawan 2023 : सावन के महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ इन देवताओं की भी करें आराधना, मिलेगा मनचाहा प्यार...

Sawan 2023 :

 

नया भारत डेस्क : भगवान शिव की उपासन के सावन मास में लोग खोए हुए प्यार को पाने के लिए भी शिवलिंग की उपासना करते है। ऐसे में आज पति-पत्नी या प्रेमी जोड़े के प्यार के लिए सावन सोमवार शिवजी पूजा की विधि के बारे में जानेंगे। प्यार, जिसे हर कोई जीवन में पाना चाहता है। मगर वो कहते हैं न हर किसी की लाइफ में ये सुख नहीं होता। मगर अब इसे पाने की चाहत तो हर किसी की होती है। तो सवाल ये है कि इसे पाया कैसे जाए। (Sawan 2023)

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि जीवन में प्यार पाने के लिए आपको क्या करना होगा। तो अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं लेकिन उसे पाने में अड़चन आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको उपाय बताएंगे जिसे करने के बाद आप अपना मनचाहा प्यार पा सकते हैं। हिन्दू धर्म में कई देवी-देवता है। ज्योतिष के अनुसार इन सभी की आराधना करने से मनचाहा प्यार मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं किन देवी-देवताओं की आराधना करने से मनचाहा प्यार मिल सकता है- (Sawan 2023)

कामदेव

हिंदू धर्म में कामदेव को जिन्हें प्यार और वासना का जिम्मेदार माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कामदेव ब्रह्मदेव के पुत्र हैं। कहा जाता है कि इनकी आराधना से मनचाहा प्यार मिलता है।

चंद्रदेव

चंद्रदेव को वासना और शुद्धता का देव माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी चंद्रमा की पूजा करते हैं, उन्हें वैसा ही प्यार मिलता है जैसी उनकी कामना होती है।

श्रीकृष्ण

श्री कृष्ण को रास-रसईया और लीलाधर कहा जाता है। माना जाता है कि जो भी राधा और कृष्ण की पूजा करता है,वह जिंदगी भर एक दूसरे को राधा-कृष्ण की तरह प्यार करते हैं।

रति

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रति को प्यार, हसरतों और वासना की देवी माना जाता है। कहते हैं रति देवी अपने पति कामदेव की सहायक हैं। इनकी आराधना करने से लड़कियों को मनचाहा प्यार मिलता है। (Sawan 2023)

भोलेनाथ

इतना तो लगभग लभी जानते ही हैं कि महिलाएं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं। सोमवार और महाशिवरात्रि के दिन लड़कियां व्रत रखकर मनवांछित पति की मन्नत मांगती हैं। कहते हैं बाकि देवों के मुकाबले भगवान शिव उनकी ये मनोकामान जल्दी पूरी करते हैं। (Sawan 2023)