Sariya Cement Rate: अब सबका बनेगा सपनो का घर! भयानक सस्ता हुआ सरिया सीमेंट, इतने रूपए तक गिर गये दाम, यहाँ देखें नए जारी कीमत...
Sariya Cement Rate: Now everyone's dream house will be built! Rebar cement has become very cheap, the price has fallen to this much rupees, see here the newly released prices... Sariya Cement Rate: अब सबका बनेगा सपनो का घर! भयानक सस्ता हुआ सरिया सीमेंट, इतने रूपए तक गिर गये दाम, यहाँ देखें नए जारी कीमत...




Sariya Cement Rate :
नया भारत डेस्क : देश में लगातार महंगाई बढती जा रही है, ऐसे में भवन निर्माण शुरू करने से पहले लोगों को सोंचना पड़ता है, इस बीच इन लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सरिया और सीमेंट दोनों के मूल्यों में भारी गिरावट हो चुकी है। भवन निर्माण सामग्री के अंतर्गत आने वाले सरिया और सीमेंट जो कि बहुत आवश्यक सामग्रियों के अंतर्गत आती है जिसके बिना भवन निर्माण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इन सब सामग्रियों के अलावा और भी बहुत सारी सामग्रियां जैसे की बजरी, ईट, रेत और बहुत से सामग्रियों की आवश्यकता होती है। लेकिन इन सब में सबसे शुरुआत में जैसे कि घर की नीव डालना से लेकर के छत की ढलाई सीढ़िया का निर्माण इन सभी में सरिया की आवश्यकता होती है। (Sariya Cement Rate)
अगर आप भी अपना भवन निर्माण करने जा रहे हैं तो आपको सही सरिया और सही सीमेंट की जानकारी होनी चाहिए ताकि घर बनाते वक्त आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। घर बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने घर का नक्शा जरूर बनवाएं जिससे आपको काफी सहूलियत हो जाएगी। नक्शा बनवाने में थोड़े पैसे लगते हैं लेकिन भवन निर्माण के लिए नक्शा बहुत ही जरूरी है जिससे बार-बार आपके घर में तोड़फोड़ होने से जो नुकसान आपको होगा आप उस से बच सकते हैं। (Sariya Cement Rate)
सिविल इंजीनियर आपको सही तरीके से घर का नक्शा निकाल देंगे, जिससे आपको काफी बचत में घर तैयार हो जाएगा। मध्यम वर्गीय परिवार एक बार घर बहुत सोच समझकर बनाता है ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी भी उसमें आराम से निवास कर सकेंl आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे अभी सीमेंट और सरिया का मूल्य क्या चल रहा है। इसके साथ ही साथ हम जानेंगे कि सही सीमेंट और सरिया की पहचान कैसे करें। तो बने रहिए हमारे आर्टिकल में और जानिए की क्या है अभी सीमेंट और सरिया का भाव। (Sariya Cement Rate)
सरिया का भाव
बाजार में आपको सरिया तो बहुत सारे मिलेंगे लेकिन उनमें से आपको ब्रांडेड सरिया का इस्तेमाल अपना घर बनाने के लिए करना चाहिए। लोकल सरिया का यानी कि जिसे हम आम भाषा में नॉन ब्रांडेड सरिया भी कह सकते हैं उसका इस्तेमाल भवन निर्माण के लिए नहीं करना चाहिए। आप लोकल सरिया को देखते ही आसानी से पहचान जाएंगे। नॉन ब्रांडेड सरिया जंग लगा हुआ होता है जबकि ब्रांडेड सरिया बिल्कुल चमकदार होता है। (Sariya Cement Rate)
नॉन ब्रांडेड सरिया भूकंप रोधी नहीं होता है। जबकि ब्रांडेड सरिया भूकंप रोधी होता है। नॉन ब्रांडेड सरिया को कबाड़ वाले लोहे को पिघलाकर बनाया जाता है जो कि मुड़ने पर टूटने और चटकने लगता है। अगर आप घर में नॉन ब्रांडेड सरिया लगाएंगे तो वह कुछ ही दिनों बाद झड़ने और टूटने लगेगा जबकि ब्रांडेड सरिया सालों साल तक बहुत मजबूती के साथ सीमेंट पर अपनी पकड़ बनाए रखता है और घर को भी मजबूती प्रदान करता है। (Sariya Cement Rate)
ब्रांडेड सरिया आपको बड़े दुकानों में आसानी से मिल जाएगा इसके साथ ही साथ आपको ब्रांडेड सरिया का एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा। जिससे आप आसानी से जान पाएंगे किए सरिया किस प्रकार बना है ब्रांडेड सरिया को मोड़ने पर वह टूटेगा नहीं बल्कि मुड़ जाएगा। (Sariya Cement Rate)
बाजार में सरिया के प्रकार
बाजार में 8 एमएम, 10 एमएम ,12 एमएम, 16 एमएम, 20 एमएम, 25 एमएम, 40 एमएम के सरिया मिलते हैं। इसमें से सिर्फ 40 एमएम का सरिया बड़े-बड़े कंस्ट्रक्शन में जैसे कि पुल, पुलिया, हॉस्पिटल, बच्चों का बड़ा-बड़ा स्कूल, मॉल, ऑफिस इन सभी स्थानों पर लगाया जाता है। जबकि 8 एमएम से लेकर के 25 एमएम तक का सरिया भवन निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। (Sariya Cement Rate)
अभी मार्केट में आपको जिंदल पैंथर सरिया का मूल्य 90000 से शुरू होकर के 99 हजार रुपए प्रति टन के हिसाब से मिल जाएंगे। बाजार में आपको लोकल सरिया 45000 से शुरू होकर के 60,000 रुपए प्रति टन के मिल जाएंगे। नीचे आपको कुछ ब्रांडेड सरिया के मूल्य के बारे में हम बताने जा रहे हैं जिससे आपको एक अंदाजा हो जाएगा कि आपका बजट कितने तक का है और आप किस प्रकार का सरिया ले पाएंगे। (Sariya Cement Rate)
सरिया का भाव
टाटा टीएमटी बार
सरिया नाम | सरिया की कीमत प्रति किलो |
टाटा टीएमटी बार 8 मिमी | ₹ 89 |
टाटा टीएमटी बार 10 मिमी | ₹ 91 |
टाटा टीएमटी बार 12 मिमी | ₹ 89 |
टाटा टीएमटी बार 16 मिमी | ₹ 88 |
टाटा टीएमटी बार 20 मिमी | ₹ 88 |
टाटा टीएमटी बार 25 मिमी | ₹ 88 |
जिंदल सरिया
सरिया नाम | सरिया की कीमत |
जिंदल सरिया 8 मिमी | ₹ 98 |
जिंदल सरिया 10 मिमी | ₹ 97 |
जिंदल सरिया 12 मिमी | ₹ 95 |
जिंदल सरिया 16 मिमी | ₹ 96 |
जिंदल सरिया 20 मिमी | ₹ 96 |
जिंदल सरिया 25 मिमी | ₹ 97 |
कामधेनु सरिया
सरिया नाम | सरिया की कीमत |
कामधेनु सरिया 8 मिमी | ₹ 92 |
कामधेनु सरिया 10 मि.मी | ₹ 91 |
कामधेनु सरिया 12 मि.मी | ₹ 89 |
कामधेनु सरिया 16 मि.मी | ₹ 90 |
कामधेनु सरिया 20 मि.मी | ₹ 90 |
कामधेनु सरिया 25 मिमी | ₹ 90 |
सही सीमेंट का चुनाव
भवन निर्माण के लिए सीमेंट से जुड़ी कुछ जानकारियां भी आवश्यक है अगर आप पहले से जानेंगे कि किस प्रकार का और कौन सी कंपनी का सीमेंट आपके भवन के लिए सबसे उपयुक्त है तो आप के समय की बचत होगी। जब भी आप अपने घर के लिए सीमेंट लेने जाएंगे तो आपको सबसे पहले सीमेंट की बोरी के ऊपर के मैन्युफैक्चरिंग डेट को देखना होगा। (Sariya Cement Rate)
मैन्युफैक्चरिंग डेट के 3 से 4 महीने के भीतर ही सीमेंट का उपयोग कर लेना चाहिए अन्यथा सीमेंट में छोटे-छोटे ढलै बन जाते हैं जो पानी में नहीं घुलते और पुराना होने के कारण सीमेंट की पकड़ भी काफी कमजोर हो जाती है। जिससे उसका इस्तेमाल करने के कुछ ही दिन उपरांत वह सीमेंट टूटकर जगह-जगह से झड़ने लगता है। (Sariya Cement Rate)
अगर मैन्युफैक्चरिंग डेट के दो-तीन महीने के अंदर आप अपना घर बनाएंगे तो वह आपके घर को काफी मजबूती प्रदान करेगा । सही सीमेंट छूने में एकदम चिकना और ठंडा होता है आप अगर इसे तुरंत पानी में डालेंगे तो यह नहीं घुलेगा बल्कि पानी के ऊपर तैरने लगेगा जिससे आप जान जाएंगे कि सीमेंट सही है। (Sariya Cement Rate)
बाजार में आपको नकली सीमेंट की बोरियां या खुला सीमेंट भी मिलेगा लेकिन आप भवन निर्माण के लिए इस प्रकार के सीमेंट का उपयोग ना करें। इसके साथ ही साथ अभी सीमेंट की प्रति बोरी में 10 रुपए से शुरू होकर 30 रुपए तक कम हुए हैं। (Sariya Cement Rate)
कुछ सीमेंट कंपनी के मूल्य
सीमेंट कंपनी | ग्रेड | वज़न | मूल्य |
अंबुजा सीमेंट | 33 Grade | 50 kg | 340-370 |
अल्ट्राटेक सीमेंट | 33 Grade | 50 kg | 390-400 |
श्री सीमेंट | 33 Grade | 50 kg | 350-385 |
एसीसी सीमेंट | 33 Grade | 50 kg | 326-350 |