Bemetara Violence: बिरनपुर में आगजनी मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार…घटना में बाल-बाल बचे थे IG, छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई थी आगजनी ,आरोपी इस जिले के…

Bemetara Violence: बिरनपुर में आगजनी मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार…घटना में बाल-बाल बचे थे IG, छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई थी आगजनी ,आरोपी इस जिले के…
Bemetara Violence: बिरनपुर में आगजनी मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार…घटना में बाल-बाल बचे थे IG, छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई थी आगजनी ,आरोपी इस जिले के…

नया भारत डेस्क : बेमेतरा के बिरनपुर में हुई हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान घर जलाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। ये सभी आरोपी खैरागढ़, कवर्धा जिले के रहने वाले हैं।

10 अप्रैल को बिरानपुर गांव से बाहर एक मकान के बाहर पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान किसी ने घर में आग लगी दी थी। आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच की थी। तब पता चला कि यह मकान खातून बी की नाम की महिला का है। पुलिस ने इस मामले में अजय रजक, प्रवीण कुमार साहू, संदीप साहू , प्रदीप रजक और दिनेश रजक को गिरफ्तार किया है।

उधर, गांव में हिंसा के मद्देनजर धारा 144 पहले से लगाई गई है। गांव में बिना अनुमति के किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

 

दिनांक 10.04 .2023 को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया था। उपरोक्त घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान निम्न सूची अनुसार आरोपियों की संलिप्तता  पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148,  149 भादवी जोड़ी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी गण का नाम 
1. अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ 
2.प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ 
3. संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम 
4. प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ
 5.दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़